Monday, October 26, 2026
BREAKING
• सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन • महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़ • गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह • भारतीय साहित्य, संस्कृति और मानवीय चेतना के महान प्रतीक हैं महर्षि वाल्मीकि: प्रो. असीम कुमार घोष • अनिल विज ने खड़गे के पुतले का किया दहन, बोले- राजनीति में भाषा और संस्कृति की मर्यादा जरूरी • महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में धान खरीद अभियान तेज, अब तक 30.69 लाख मीट्रिक टन की खरीदः राजेश नागर • 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर • हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार • नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग

पंजाब

अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद

26 अक्टूबर, 2026 08:20 PM

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नाबालिगों सहित चार व्यक्तियों को 16 अति-आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके दो अलग-अलग अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्कों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान अनमोल सिंह उर्फ मोहला (19) निवासी गांव नौशहरा ढाला, तरन तारन, हरदीप सिंह उर्फ शिव (18) निवासी गांव चेला, तरन तारन और दो नाबालिगों के रूप में हुई है।

बरामद किए गए 16 पिस्तौलों में तीन 9एमएम ग्लॉक पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल (चीन का बना), एक .30 बोर एक्स-शॉट पिस्तौल, एक .30 बोर पी.एक्स.-5 स्टॉर्म पिस्तौल, नौ .30 बोर पिस्तौल और एक देसी .32 बोर पिस्तौल शामिल है। इसके साथ ही 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम ने एक होंडा एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मुलजिम विदेश बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की खेप भेजने में मदद करता था। ये हथियार एक संगठित नेटवर्क के जरिए आगे अपराधी तत्वों को सप्लाई किए जा रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि समूचे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

पहले ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि हथियार सप्लाई के बारे में मिली पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने थाना कैंट के अधिकार क्षेत्र में एक्टिवा स्कूटर पर जा रहे एक नाबालिग को रोका और उसके कब्जे से छह पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए।

दूसरे ऑपरेशन में, सीपी ने बताया कि थाना गेट हकीमा की पुलिस टीमों ने अनमोल सिंह उर्फ मोहला को उसके नाबालिग साथी सहित गिरफ्तार करके उनके कब्जे से .30 बोर की पांच पिस्तौल बरामद कीं। इसके बाद की गई जांच और दोनों के खुलासों के आधार पर पुलिस ने उनके एक और साथी हरदीप उर्फ शिव को पांच और पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया, जिससे इस ऑपरेशन में बरामद किए गए पिस्तौलों की संख्या 10 हो गई।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं— पहला मामला आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) के तहत दिनांक 17.10.2026 को एफ.आई.आर. नंबर 196 अंतर्गत पुलिस थाना कैंट में और दूसरा मामला आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(6), 25(7) और 25(8) के तहत दिनांक 21.10.2026 को एफ.आई.आर. नंबर 315 अंतर्गत पुलिस थाना गेट हकीमा में दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग

नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग

खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं: सुखवीर सिंह

खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं: सुखवीर सिंह

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले महान ओलंपियन सुरजीत सिंह के बुत का उद्घाटन

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले महान ओलंपियन सुरजीत सिंह के बुत का उद्घाटन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर जालंधर में शानदार स्वागत के साथ संपन्न

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर जालंधर में शानदार स्वागत के साथ संपन्न

भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने की शिरकत, श्रद्धा से किया नमन

भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने की शिरकत, श्रद्धा से किया नमन

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

100 मिनी बसें पंजाब के गांवों को शहरों से जोड़ेंगी: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान

100 मिनी बसें पंजाब के गांवों को शहरों से जोड़ेंगी: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार सामाजिक समानता को कर रही है मजबूत; 1,353 अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को 4.06 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार सामाजिक समानता को कर रही है मजबूत; 1,353 अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को 4.06 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान: डॉ. बलजीत कौर

अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी