Monday, July 13, 2026
BREAKING
योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग Punjab में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज PM मोदी के स्वागत में सज रहा जालंधर कैंट स्टेशन, तैयारियां देख हर कोई हैरान

खेल

एमबाप्पे पीएसजी के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने

05 मार्च, 2023 04:17 PM

पेरिस: फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे शनिवार को नैनटेस पर 4-2 की जीत के दौरान पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये। एम्बाप्पे ने मैच के इंजरी समय (90+2 मिनट) में मुकाबले का आखिरी गोल किया जो पीएसजी के लिए उनका 201वां गोल था। उन्होंने इसके साथ ही एडिसन कवानी के 200 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस जीत से पीएसजी की टीम ‘लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग)' की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी। एम्बाप्पे ने पीएसजी के लिए 247वां मैच खेलने के बाद कहा, ‘जब मैं यहां आया था तब काफी कम उम्र का खिलाड़ी था। मैंने यहां बहुत कुछ सीखा है।' उन्होंने कहा, ‘मैं इतिहास बनाने के लिए खेलता हूं। मैंने हमेशा यह कहा है । मैं इस टीम और फ्रांस के लिए यह करना चाहता हूं। यह एक व्यक्तिगत उपलब्धि है लेकिन मैं यहां सामूहिक उपलब्धियों के लिए भी आया हूं।' लियोनेल मेसी ने मैच के 12वें मिनट में ही पीएसजी को बढ़त दिला दी थी। जौन हदजाम के आत्मघाती गोल से टीम की बढ़त दोगुनी हो गयी। लुडोविक ब्लास और इग्नाटियस गनागो ने सात मिनट के अंदर दो गोलकर मैच में नैनटेस की वापसी कर दी। दूसरे हाफ में डानिलो परेरा (60वां मिनट) के गोल से पीएससी ने मैच में एक बार फिर बढ़त बनायी और इंजरी समय में एम्बाप्पे ने गोलकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। अन्य मैच में लिली ने लेंस को 1-1 की बराबरी पर रोका।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल