Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित • प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक • ‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’ • आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र • IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी • अदाणी सीमेंट ने गुजरात के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक • नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल • एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत • प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय

एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

18 नवंबर, 2026 04:58 PM

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखें तो 18 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन औसतन तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

19 नवंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री पर आ जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री बना रहेगा। 20 नवंबर को दिन का तापमान और गिरेगा, जो 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री रहने का अनुमान है। 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

22 नवंबर और 23 नवंबर को महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास स्थिर रहने की उम्मीद है। यानी साफ है कि दिन में धूप निकलने के बावजूद तापमान 24-25 डिग्री से ऊपर नहीं जा रहा है, जिससे दिन में भी हल्की ठंड महसूस हो रही है। वहीं रातें काफी ठंडी हो चुकी हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 18 नवंबर से 23 नवंबर तक लगातार "मॉडरेट फॉग" यानी मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहने की बात कही गई है। हवा में नमी की मात्रा भी काफी अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय आर्द्रता 90 से 95 प्रतिशत तक पहुंच रही है, जबकि दोपहर में यह 65 से 75 प्रतिशत के बीच रह रही है। इस उच्च आर्द्रता और ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

ठंड बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर के लिए एक अच्छी खबर भी है। तेज हवाओं के चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। हवा की गति बढ़ने से वातावरण में फैले प्रदूषक कण बिखर गए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में तेजी से गिरावट आई है। पहले जहां एक्यूआई 'सीवियर' या 'बहुत खराब' श्रेणी में था, अब वह सुधरकर 'येलो' (मध्यम) और 'ऑरेंज' (खराब) जोन में पहुंच गया है। यह अपने आप में एनसीआर के निवासियों के लिए बड़ी राहत की बात है, क्योंकि अब सांस लेने में पहले जैसी परेशानी नहीं हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब पूरी तरह से बदल चुका है। ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास करा दिया है। लोगों को सलाह दी जाती है कि सुबह और शाम के समय हल्के गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें। साथ ही, सुबह के समय कोहरे के कारण वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट

‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’

नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल

नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

क्वाड के फैसलों से इंडो-पैसिफिक के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ: विक्रम मिसरी

क्वाड के फैसलों से इंडो-पैसिफिक के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ: विक्रम मिसरी

भारत-जापान साझेदारी दुनिया की समृद्धि के लिए जरूरी: एस जयशंकर

भारत-जापान साझेदारी दुनिया की समृद्धि के लिए जरूरी: एस जयशंकर

लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया