Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित • प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक • ‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’ • आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र • IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी • अदाणी सीमेंट ने गुजरात के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक • नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल • एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत • प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय

भारत-जापान साझेदारी दुनिया की समृद्धि के लिए जरूरी: एस जयशंकर

18 नवंबर, 2026 04:55 PM

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को इंडिया-जापान इंडो-पैसिफिक फोरम को संबोधित करते हुए भारत-जापान संबंधों को दुनिया के लिए बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी सिर्फ द्विपक्षीय नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि के लिए योगदान दे रही है।

विदेश मंत्री ने इंडिया-जापान इंडो-पैसिफिक फोरम के नवीनतम संस्करण के लिए वीडियो संदेश जारी किया। फिलीपींस में आसियान-भारत समिट में शामिल होने के बाद विदेश मंत्री जापान पहुंचे।

उन्होंने इस फोरम के आयोजन के लिए 'दिल्ली पॉलिसी ग्रुप' और 'जापान इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स' के प्रयासों की सराहना की। जयशंकर ने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी विश्वास और सद्भावना पर टिकी है और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण से जुड़ी है।

उन्होंने कहा, "दो बड़े एशियाई लोकतंत्र, गतिशील बाजार अर्थव्यवस्थाएं और समुद्री राष्ट्र होने के नाते, भारत और जापान एक स्वतंत्र, मुक्त और नियम आधारित इंडो-पैसिफिक के निर्माण के लिए जरूरी हैं। दोनों देश 'इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव' और विजन 'महासागर' पर मिलकर काम कर रहे हैं।"

विदेश मंत्री ने आर्थिक सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि जापान की मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञता और उन्नत तकनीक, भारत की उद्यमशीलता, पैमाने और प्रतिभा के साथ अच्छी तरह मेल खाती है। जापान हमारा एक महत्वपूर्ण एफटीए साझेदार है और 'विकसित भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य में योगदान दे रहा है। वहीं, भारत की स्थिर आर्थिक वृद्धि जापानी व्यवसायों को भारत में बनाकर दुनिया के लिए बनाने का अवसर देती है।

मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत और जापान दोनों ही प्रमुख क्षेत्रों में सुदृढ़ और भरोसेमंद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं बनाने की जरूरत को समझते हैं। कनेक्टिविटी, चोक पॉइंट्स और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों में गैप जैसे मुद्दों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने इस साल जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की भारत यात्रा का भी उल्लेख किया। कहा कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग, आर्थिक सुरक्षा, एनर्जी फ्लेक्सिबिलिटी, प्रौद्योगिकी और नवाचार तथा लोगों के बीच अधिक संपर्क दोनों देशों की साझेदारी के तहत आगे भी फोकस में रहेंगे।

जयशंकर ने बताया कि 2027 में भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ होगी। इसे 'इंडिया-जापान ईयर ऑफ शेयर्ड होराइजन्स' के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें युवाओं को विभिन्न स्मारक गतिविधियों के केंद्र में रखा जाएगा। नागोया में एशियाई खेलों के दौरान भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक क्रिकेट मैच ने इन उत्सवों की शुरुआत कर दी है।

अपने संबोधन के अंत में विदेश मंत्री ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को याद किया। उन्होंने कहा, "पीएम आबे का भाषण ही था, जो अंततः इंडो-पैसिफिक को एक भू-रणनीतिक अवधारणा के रूप में आगे बढ़ाने का कारण बना। अगले साल इस विजन के 20 साल पूरे होने का उचित रूप से स्मरण किया जाना चाहिए।"

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट

‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’

नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल

नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल

एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

क्वाड के फैसलों से इंडो-पैसिफिक के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ: विक्रम मिसरी

क्वाड के फैसलों से इंडो-पैसिफिक के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ: विक्रम मिसरी

लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया