Wednesday, May 27, 2026
BREAKING
बढ़ते तापमान पर प्रधानमंत्री की सलाह, बुजुर्गों और बच्चों का रखें विशेष ध्यान, पशु-पक्षियों और जरूरतमंदों का भी रखें ध्यान International Yoga Day: कोलकाता में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन नितिन नबीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, संगठन पर रहेगा फोकस SIR और ECI पर लगे सभी आरोपों को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, लगाई ‘सुप्रीम’ मुहरः अधिवक्ता ट्रंप के खास प्रतिनिधि सर्जियो गोर भारत-अमेरिका साझेदारी की अहम कड़ी, द्विपक्षीय रिश्तों को दी रफ्तार इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार, रुबियो दौरे ने बढ़ाया भारत का विश्वास नॉर्वे शतरंज 2026: फिरोजा ने प्रज्ञानानंद को क्लासिकल में हराया, दिव्या देशमुख ने हम्पी को दी मात ईरान में फंसे 10 भारतीय नाविक रिहा, जल्द लौटेंगे वतन पाकिस्तान में बलूच छात्रों और महिलाओं को जबरन गायब करने का आरोप, मानवाधिकार संगठनों ने किया विरोध Ebola Crisis : रूस ने नए स्ट्रेन ‘बुंडीबुग्यो’ के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने का किया दावा

बाज़ार

एचडीएफसी बैंक ने 45 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता के आरोपों को खारिज किया, कहा- मजबूत निगरानी प्रणाली मौजूद

27 मई, 2026 04:21 PM

एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें 45 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं का दावा किया गया था। साथ ही कहा कि गड़बड़ी को लेकर लगाए जा रहे कयास केवल चुनिंदा तथ्यों पर आधारित हैं और बैंक सभी मुद्दों को आंतरिक रूप से स्थापित प्रोसेस के जरिए संभालता है।

एचडीएफसी बैंक ने दावा किया कि वह मजबूत आंतरिक निरीक्षण, लेखापरीक्षा और नियंत्रण प्रक्रियाओं का पालन करता है।

एचडीएफसी बैंक के प्रवक्ता ने कहा, “हम चुनिंदा तथ्यों के आधार पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को पूरी तरह से खारिज करते हैं। सभी मामलों को स्थापित मानदंडों के अनुसार निपटाया जाता है और किसी भी आंतरिक समीक्षा के बाद अंतिम निर्णय लेने से पहले पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाता है।”

यह स्पष्टीकरण उस रिपोर्ट के बाद सामने आया है, जिसमें दावा किया गया था कि एचडीएफसी बैंक की ऑडिट कमेटी ऑफ द बोर्ड (एसीबी) ने 12 मार्च को वित्त वर्ष 2024 और 2025 के दौरान महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमएसआरडीसी) को किए गए 45 करोड़ रुपए के भुगतान की औपचारिक आंतरिक सतर्कता जांच का आदेश दिया है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ये भुगतान कथित तौर पर एमएसआरडीसी द्वारा बैंक में जमा की गई राशि पर दिए जाने वाले अलग-अलग ब्याज दरों से जुड़े थे।

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार की एजेंसी को ब्याज भुगतान के रूप में सीधे जमा किए जाने के बजाय, धनराशि कथित तौर पर बैंक के मार्केटिंग डिपार्टमेंट के माध्यम से भेजी गई और चार स्थानीय विक्रेताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में योगदान के रूप में दिखाई गई।

इसके अलावा, रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीश की उपस्थिति में वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर इस व्यवस्था पर चर्चा की गई थी।

इस रिपोर्ट के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट देखी गई थी। दोपहर 2:50 पर शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 2.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 757.90 रुपए पर था।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप चमके

भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप चमके

ब्लैक बॉक्स ने वित्त वर्ष 2026 में किया मजबूत प्रदर्शन, ऑर्डर बुक एक अरब डॉलर के पार

ब्लैक बॉक्स ने वित्त वर्ष 2026 में किया मजबूत प्रदर्शन, ऑर्डर बुक एक अरब डॉलर के पार

मध्य पूर्व संकट के बाद वित्त वर्ष 27 की शुरुआत में उपभोक्ता मांग स्थिर : रिपोर्ट

मध्य पूर्व संकट के बाद वित्त वर्ष 27 की शुरुआत में उपभोक्ता मांग स्थिर : रिपोर्ट

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया

कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव

कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव

देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते चार दिनों में 1.72 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए : केंद्र

देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते चार दिनों में 1.72 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए : केंद्र

सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं

कोल इंडिया, एलआईसी, इंडियन ओवरसीज बैंक और आईआरएफसी में ऑफ फॉर सेल लाएगी सरकार

कोल इंडिया, एलआईसी, इंडियन ओवरसीज बैंक और आईआरएफसी में ऑफ फॉर सेल लाएगी सरकार

अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 720 अंक, निफ्टी 23,900 के पार

अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 720 अंक, निफ्टी 23,900 के पार

मजबूत एसआईपी निवेश और विदेशी निवेशकों की बिकवाली रुपए में कमजोरी की बड़ी वजह : जेफरीज

मजबूत एसआईपी निवेश और विदेशी निवेशकों की बिकवाली रुपए में कमजोरी की बड़ी वजह : जेफरीज