Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

चंडीगढ़

एंजेलज प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

22 फ़रवरी, 2025 10:19 PM

चंडीगढ़(रोशन लाल) एंजेलज प्ले स्कूल, मनीमाजरा, चंडीगढ़ का एनुअल फंक्शन सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में बड़े ही जोश और उत्साह से मनाया गया। स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनोरंजक डांस, स्किट और कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को स्टेज पर थिरकता देख सामने बैठे अभिभावक भी बेहद खुश हो रहे थे। इस समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। रंग-बिरंगे कपड़ों में कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों के डांस को देखकर उनके अभिभावक भी झूमने को मजबूर हो गए। चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला इस वार्षिक उत्सव की मुख्य अतिथि थी। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने एंजेलज प्ले स्कूल द्वारा बच्चों में बचपन से ही दिए जा रहे संस्कार और मजबूत नींव की सराहना की।

स्कूल की प्रिंसिपल अमनप्रीत कौशल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में सबके सामने परफॉर्म करने के डर को निकालना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के शिक्षक और अभिभावक का भी आभार जताया।

कार्यक्रम की शुरुआत रियान, आरिक, आरव, बिलाल, वंश और सक्षम द्वारा दी गई "गणेश वंदना" की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद रिया, हर्षल, श्रेया, आलिया और काव्या ने सरस्वती वंदना पेश कर सबका मन मोह लिया। तत्पश्चात स्कूल के अन्य नन्हे नन्हे बच्चों ने शिव शिव शंभु, चबी चियर्स, टू लिटिल हैंड्स, टेडी बियर, ट्विंकल ट्विंकल और रेन 2 की प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। पापा मेरे पापा पर बच्चों की परफॉर्मेंस पर हाल में उपस्थित हर कोई भावुक नजर आया। बच्चों ने परंपरागत नृत्य के साथ-साथ पश्चिमी संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की, जिससे भारतीय और वैश्विक संस्कृतियों का अद्भुत समागम दिखा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन