Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति प्रधानमंत्री मोदी आज से ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर, रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर रहेगा फोकस

राष्ट्रीय

उत्तराखंड के सीएम धामी ने पीएम मोदी से आरआरटीएस को हरिद्वार-ऋषिकेश तक विस्तारित करने का किया आग्रह

15 जुलाई, 2025 12:50 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को रुद्रप्रयाग स्थित श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। सीएम धामी ने पीएम मोदी से दिल्ली-मेरठ (मोदीपुरम) के मध्य संचालित रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक विस्तारित करने, हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल संचालन के लिए 3500 करोड़ रुपए एवं नंदा राजजात यात्रा 2026 के सुचारू संचालन के लिए 400 करोड़ रुपए की सहायता का आग्रह किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा के संवाहक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद विरोधी निर्णायक नेतृत्व के प्रतीक, विश्व के 27 राष्ट्रों के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत व मां भारती की उपासना में अहर्निश समर्पित होकर राष्ट्र को विकास के नए आयाम प्रदान करने वाले जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंटकर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, कांवड़ यात्रा और नंदा राजजात यात्रा समेत आगामी कुंभ 2027 की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्हें राज्य में तेजी से प्रगति कर रहे जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री से नदी-जोड़ो परियोजना को विशेष योजना के अंतर्गत लिए जाने के साथ ही हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजनाओं को सीएसआर फंडिंग के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने के लिए संबंधित मंत्रालय को निर्देशित करने एवं पूर्व संस्तुत पांच जल विद्युत परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने तथा नेपा फॉर्म (उधम सिंह नगर) में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना का आग्रह किया।

सीएम धामी ने एक्स पर कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से ऋषिकेश और हरिद्वार के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए एचटी/एलटी लाइनों को भूमिगत किए जाने के साथ ही विद्युत प्रणाली के स्वचालन के लिए प्रस्तावित 1015.11 करोड़ रुपए की डीपीआर को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया। साथ ही चौरासी कुटिया, ऋषिकेश को पुनः गरिमामयी स्वरूप में स्थापित करने के लिए इसके संरक्षण एवं विकास से संबंधित प्रस्ताव को आगामी राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी से अनुमोदन दिलाए जाने के लिए अनुरोध किया 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं