Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनज़र हरियाणा पुलिस ने जारी किए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

05 जून, 2025 03:51 PM

चंडीगढ़:  हरियाणा पुलिस ने आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत राज्य भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह पर्व 7, 8 और 9 जून को चांद दिखने पर मनाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस आयुक्तों, जिलों के पुलिस अधीक्षकों और फील्ड इकाइयों को सतर्क रहने और साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति, कानून और व्यवस्था सर्वाेच्च प्राथमिकता है और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे हर हाल में सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करें।
सतर्कता और अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश

पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने आदेश दिया है कि जिला स्तर पर शांति समितियों के साथ बैठकें की जाएँ और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर अग्रिम निगरानी रखी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि त्योहार के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का आह्वान
आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि असामाजिक तत्वों और उन व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नज़र रखी जाए, जिनकी प्रवृत्ति साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की हो सकती है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहाँ विशेष सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएँ।

बल की पर्याप्त तैनाती और नाकों की व्यवस्था
पुलिस बल को पर्याप्त संख्या में तैनात करने और धार्मिक स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नाके स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

खुफिया तंत्र को सतर्क रखने का निर्देश
राज्य भर की खुफिया इकाइयों को सक्रिय रहने और समय पर ठोस तथा कारगर सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि पुलिस बल समय रहते कार्रवाई कर सके।

सोशल मीडिया पर निगरानी और कानूनी कार्रवाई
त्योहार के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने या कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी
फील्ड में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस बल की तैनाती से पूर्व उनकी ठीक से ब्रीफिंग करने तथा मौके पर स्थिति की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना है कि सभी निर्देशों का पूर्ण पालन
हो।

त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान
पुलिस मुख्यालय ने भारत सरकार द्वारा 05.12.2014 को जारी दिशा-निर्देशों (पत्र संख्या 25500-30/ओपीएस-1) का भी पालन करने को कहा है, जिनका उद्देश्य त्योहारों के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाए रखना है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका