Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

धर्म

इस्कॉन मंदिर समेत देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

16 अगस्त, 2025 06:27 PM

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है, इस मौके पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। नोएडा के इस्कॉन मंदिर में इस बार करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस बड़ी संख्या में तैनात रहेगी ताकि भक्तों को कोई असुविधा न हो।

मध्य प्रदेश के नीमच में स्थित प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर और बिचला गोपाल मंदिर में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। बिचला गोपाल मंदिर के पुजारी पंडित ललित कुमार शर्मा ने बताया “यह 200 वर्ष पुराना मंदिर है हर साल यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। शाम 7 बजे काल संध्या आरती होगी और रात 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रसाद के रूप में माखन-मिश्री और पंजरी बांटी जाएगी।”

सांवरिया सेठ मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र पुरोहित ने बताया “जन्माष्टमी पर मंदिर को फूलों से सजाया गया है। महिला मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा और रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में भी जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है। बाजारों में लोग भगवान श्रीकृष्ण की पोशाकें, बांसुरी, मोरपंख और फूल खरीदने में व्यस्त हैं। माता-पिता अपने बच्चों को छोटे कान्हा के रूप में सजाने के लिए विशेष कपड़े खरीद रहे हैं। शहर की गलियों में कान्हा की सवारी की झलक भी देखने को मिल रही है।

मुरादाबाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। मंदिरों में भजन-कीर्तन, झांकियां और विशेष आयोजनों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

महाशिवरात्रि: त्रिशूल, चंद्र और सूर्य के दिव्य शृंगार में सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महाशिवरात्रि: त्रिशूल, चंद्र और सूर्य के दिव्य शृंगार में सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बद्रीनाथ और केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक, मंदिर समिति ने उठाया बड़ा कदम

बद्रीनाथ और केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक, मंदिर समिति ने उठाया बड़ा कदम

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सोमनाथ भारत माता की वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा: पीएम मोदी

सोमनाथ भारत माता की वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा: पीएम मोदी