Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

इस राज्य के लोग देते हैं सबसे ज्यादा गाली

15 जुलाई, 2025 12:11 PM

नई दिल्ली; आपके आसपास ऐसे कई लोग होंगे, जो बात-बात पर गाली देते होंगे। भले ही उनका उद्देश्य किसी को अपमानित करना न हो, लेकिन इससे उनकी सोच और व्यवहार साफ झलकता है। गाली, जिसे एक अपमानजनक शब्द समझा जाता है, वह अब लोगों की व्यवहारिक भाषा में इस कदर शामिल हो चुकी है कि न चाहते हुए भी मां-बहन और बेटी के नाम की गाली मुंह से निकल ही आती है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि सिर्फ पुरुष ही नहीं, गाली देने वालों में कालेज की लड़कियां और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के प्रोफेसर डा. सुनील जागलान ने इस पर एक सर्वे किया है। इस सर्वे में सामने आया है कि गाली देने वाले राज्यों में दिल्ली टॉप पर है। सर्वे के आंकड़ों से पता चला है कि दिल्ली के 80 फीसदी लोग गाली देते हैं।

इसी तरह दूसरे नंबर पर पंजाब है, जहां 78 फीसदी लोग बात-बात पर मां, बहन और बेटी के नाम की गाली देते हैं। उत्तर प्रदेश में 74 फीसदी लोग मां-बहन की गाली देते हैं, तो बिहार इसमें चौथे नंबर पर है। गाली देने वाले टॉप टेन राज्यों में हरियाणा और महाराष्ट्र के लोगों का नाम भी शामिल है, जहां क्रमश: 62 और 58 फीसदी लोग सामान्य बोलचाल में भी गालियों का इस्तेमाल करते हैं। नॉर्थ ईस्ट व अन्य राज्यों में 20 से 30 फीसदी लोग गालियां देते हैं। वहीं इस मामले में कश्मीर के लोग काफी हद तक सभ्य हैं, जहां मात्र 15 फीसदी लोग ही गालियां देते हैं।

गालियां देने में टॉपर

1. दिल्ली (80 फीसदी)
2. पंजाब (78 फसदी )
3. उत्तर प्रदेश (74 फीसदी)
4. बिहार (74 फीसदी)
5. राजस्थान (68 फीसदी )
6. हरियाणा (62 फीसदी)
7. महाराष्ट्र ( 58 फीसदी)
8. गुजरात (55 फीसदी)
9. मध्य प्रदेश (48 फीसदी)
10. उत्तराखंड (45 फीसदी)

लड़कियां भी पीछे नहीं

इस सर्वे का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि लड़कियां भी गाली देने में लडक़ों से पीछे नहीं हैं। सर्वे में शामिल 30 फीसदी लड़कियों और महिलाओं ने भी गाली देने की बात स्वीकारी है। यहां तक कि स्कूल और कालेजों में मां, बहन और बेटी के नाम पर गाली देना आम हो चुका है। इस सर्वे में बीते 11 वर्षों में अलग-अलग राज्यों के 70 हजार लोगों को शामिल किया गया है, जिसमें युवा, माता-पिता, शिक्षक, पुलिसकर्मी, डाक्टर, वकील, व्यापारी, पंचायत सदस्य, प्रोफेसर, तक शामिल थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं