Sunday, July 12, 2026
BREAKING
विदेश मंत्रालय ने ओमान तट पर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमले की कड़ी निंदा की पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया भारी बारिश से सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, केदारनाथ यात्रा में रुकावट, बहाली का काम जारी वियतनाम नाव हादसे के मृतकों के शव पहुंचेंगे हो ची मिन्ह, औपचारिकताओं के बाद पार्थिव शरीर लाए जाएंगे भारत पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे, व्यापार एवं निवेश पर होगी चर्चा मास्टर सलीम : पिता की डांट बनी सबसे बड़ी सीख, छोटी सी उम्र से शुरू हुई सुरों की साधना; ऐसे बने दुनिया के 'मास्टर सलीम' भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़ा दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों को मुश्किल में डाल रही चीन की तेजी से बढ़ती 'रेयर अर्थ' इंडस्ट्री, मेकांग नदी में बढ़ा प्रदूषण भारत में अगले साल 15 अगस्त से शुरू होगी बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव सीमा सजदेह संग तलाक पर बोले सोहेल खान, अपने बर्ताव की वजह से खोया मैंने अपना प्यार

खेल

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अध्यक्ष बनेंगे जय शाह

19 जुलाई, 2024 05:03 PM

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के कोलंबो में शुक्रवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के दौरान सभी की निगाहें बीसीसीआई के सचिव जय शाह पर होंगी, जहां इस बात पर गंभीर चर्चा हो सकती है कि वह न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले से वैश्विक संस्था के अध्यक्ष का पद कब संभालेंगे। शुक्रवार को बोर्ड की बैठक के साथ शुरू होने वाले आईसीसी सम्मेलन में वैश्विक संस्था द्वारा अमरीका में टी-20 विश्व कप मैचों की मेजबानी में दो करोड़ अमरीकी डालर से अधिक के नुकसान पर चर्चा होने की उम्मीद है। आईसीसी की सदस्यता, एसोसिएट सदस्यों की बैठक की रिपोर्ट और आईसीसी विकास पुरस्कार प्रस्तुति पर चर्चा के साथ-साथ आईसीसी के नए बाहरी लेखा परीक्षक की नियुक्ति भी एजेंडे में है। बैठक में एक अन्य महत्त्वपूर्ण बिंदु कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को पाकिस्तान जाना है या नहीं इस पर भी चर्चा हो सकती है। आईसीसी बोर्ड के आधिकारिक एजेंडे का हिस्सा नहीं है, जब तक कि इसे कोई अन्य काम वर्ग के तहत अध्यक्ष की अनुमति से नहीं लाया जाता।

आईसीसी सूत्र ने कहा, यह कैसे के बारे में नहीं है, बल्कि कब के बारे में है, क्योंकि बीसीसीआई सचिव के रूप में उनके पास अब भी एक साल बचा है, जिसके बाद भारतीय बोर्ड में उनका ब्रेक (कूलिंग ऑफ पीरियड) 2025 में शुरू होगा। हालांकि, अगर उन्हें 2025 में पदभार संभालना है, तो बार्कले दिसंबर 2024 से दिसंबर, 2026 तक दो साल का तीसरा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, एक विचारधारा यह है कि क्या होगा यदि आईसीसी की अध्यक्षता का कार्यकाल दो-दो साल के तीन कार्यकाल से बदलकर तीन-तीन साल के दो कार्यकाल हो जाए, तो कुल कार्यकाल छह साल ही रहेगा। माना जा रहा है कि अगर बार्कले का मौजूदा कार्यकाल तीन साल का होता है, तो शाह बीसीसीआई सचिव के रूप में छह साल पूरे कर सकते हैं और फिर 2025 में तीन साल के लिए आईसीसी चेयरमैन बन सकते हैं, जबकि उस दौरान बीसीसीआई में उनका ब्रेक शुरू होगा। फिर 2028 में वह बीसीसीआई में वापसी करके बोर्ड अध्यक्ष बन सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए