Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने दी चेतावनी, कहा- ‘ईरान में बड़े पैमाने पर युद्ध का खतरा’ Cannes 2026: फ्रेंच रिवेरा में Alia Bhatt का प्रिंसेस लुक वायरल, फ्लोरल बॉल गाउन में दिखी खूबसूरत बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी 'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया 'आयरन वुमन', बोलीं- कुछ भी कर सकती हैं 'इशिमा' नेपाल में बंदरों के आतंक से परेशान नगरपालिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला! आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े

मनोरंजन

रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया 'आयरन वुमन', बोलीं- कुछ भी कर सकती हैं 'इशिमा'

13 मई, 2026 01:33 PM

मुंबई,। ‘ये है मोहब्बतें’ में मां-बेटी की जोड़ी यानी दिव्यांका त्रिपाठी व रुहानिका की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। शो में बेटी का रोल निभा चुकी रुहानिका धवन ने अपनी ‘इशिमा’ दिव्यांका त्रिपाठी को ‘आयरन वुमन’ बताते हुए तारीफ की है। रुहानिका ने दिव्यांका के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।

आईएएनएस के साथ इंटरव्यू में रुहानिका ने बताया, “वह आयरन की बनी हैं। वह एक ‘आयरन वुमन’ हैं और ऐसा कुछ भी नहीं है जो वह न कर सकें, वो इतनी मजबूत हैं कि कुछ भी कर सकती हैं।”

उन्होंने दिव्यांका को मां के समान बताया और कहा कि शो के दौरान दिव्यांका ने उन्हें हर छोटी-बड़ी बात सिखाई। रुहानिका ने आगे बताया, “वह मेरे साथ बैठतीं और मुझे समझातीं कि कैसे मन शांत रखना है, घबराना नहीं है बल्कि आराम से रहकर हर चुनौती का सामना करना है।”

उन्होंने कहा कि दिव्यांका ने उन्हें एक मां की तरह मार्गदर्शन दिया, जिसकी वजह से उनके अंदर आत्मविश्वास आ सका। रुहानिका ने दिव्यांका के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि शो के दौरान उनका रिश्ता सिर्फ सह-कलाकारों का नहीं बल्कि मां-बेटी जैसा था। आज भी वह दिव्यांका का बहुत सम्मान करती हैं।

रुहानिका धवन मात्र 6 साल की उम्र में ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘रूही भल्ला’ का किरदार निभाने लगी थीं। साल 2013 में शुरू हुए इस लोकप्रिय फैमिली- ड्रामा में दिव्यांका त्रिपाठी ने डॉ. इशिता अय्यर भल्ला यानी ‘इशिमा’ का किरदार निभाया था। ‘इशिमा’ और ‘रूही’ की मां-बेटी वाली जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस शो में करण पटेल, अनीता हसनंदानी और अली गोनी जैसे कलाकार भी शामिल थे। शो की निर्माता एकता कपूर थीं।

अब रुहानिका बड़ी हो चुकी हैं। इस युवा अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वे रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट बनने जा रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Cannes 2026: फ्रेंच रिवेरा में Alia Bhatt का प्रिंसेस लुक वायरल, फ्लोरल बॉल गाउन में दिखी खूबसूरत

Cannes 2026: फ्रेंच रिवेरा में Alia Bhatt का प्रिंसेस लुक वायरल, फ्लोरल बॉल गाउन में दिखी खूबसूरत

बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी

बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी

'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा

शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो