Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

26 मार्च, 2026 06:33 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के मुकाबले के साथ होगी। इन दोनों टीमों ने 15 अप्रैल 2024 को इतिहास रचा था। उस मैच में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 549 रन बनाए थे, जिसमें 38 छक्के और 43 चौके शामिल थे। यह आईपीएल इतिहास में एक ही मैच के दौरान दोनों टीमों का कुल मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। इस मैच के दौरान एसआरएच ने 287/3 का स्कोर बनाया, जो आईपीएल में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस पूर मैच में एसआरएच की पारी में 22 छक्के और 19 चौके लगे, जबकि आरसीबी की तरफ से 16 छक्के और 24 चौके देखने को मिले। आइए, इस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानते हैं। बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 287 रन बनाए। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 108 रन जोड़े।

अभिषेक 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। यहां से ट्रेविस हेड ने हेनरिक क्लासेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 57 रन की साझेदारी की। हेड 41 गेंदों में 8 छक्कों और 9 चौकों के साथ 102 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद क्लासेन ने एडेन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जुटाए।

क्लासेन ने 31 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 67 रन बनाए। यहां से मार्करम (नाबाद 32) ने अब्दुल समद (नाबाद 37) के साथ चौथे विकेट के लिए 56 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से लॉकी फर्ग्यूसन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि रीस टॉपले ने 1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में आरसीबी निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 262 रन ही बना सकी। टीम को विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.2 ओवरों में 80 रन जुटाए।

कोहली 20 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आरसीबी ने 122 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे। इस बीच फाफ डुप्लेसिस भी 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

यहां से दिनेश कार्तिक ने 35 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 83 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन जीत नहीं दिला सके। एसआरएच की तरफ से पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। मयंक मारकंडे ने 2 विकेट निकाले, जबकि टी नटराजन ने 1 विकेट हासिल किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे