Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

आयुर्वेद का एंटी-एजिंग नुस्खा: 40 की उम्र में मिलेगा 20 जैसा चमकदार ग्लो

20 अप्रैल, 2026 12:05 PM

गर्मियां आने के बाद सभी की पहली परेशानी होती है, स्किन का कैसे ख्याल रखा जाए। तेज गर्मी, पसीना और सन टैनिंग से स्किन अपना सारा ग्लो खो देती है। स्किन को हमेशा स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही जरूरी नहीं है, उसके लिए आंतरिक देखभाल भी जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार त्वचा की खूबसूरती सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदरूनी स्वास्थ्य, सही आहार और सही देखभाल पर निर्भर करती है। आयुर्वेद में सुंदरता को शरीर के संतुलन से जोड़कर देखा गया है। अगर शरीर में सब कुछ सही है, तो उसका ओज चेहरे पर साफ दिखता है। बढ़ती उम्र के साथ भी चेहरे पर कई परेशानियां दिखने लगती हैं। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाना बहुत आसान है, बस इसके लिए आपको आहार से लेकर लेपन में परिवर्तन लाना होगा। बाजार में बिकने वाले महंगे और केमिकल से भरे प्रोडक्ट की जगह घरेलू उपायों का सहारा लें। इसके लिए अपनी जीवनशैली में मसूर की दाल का फेसपैक और जायफल का फेसपैक शामिल कर सकते हैं।

अगर टैनिंग और चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो इसके लिए मसूर की दाल को हल्का भूनकर पेस्ट बना लें। पेस्ट में हल्दी, दूध और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाए। सूख जाने पर चेहरे की हल्की मसाज करके पैक को धीरे-धीरे निकाले। यह चेहरे की गंदगी को गहराई से साफ करेगा और चेहरा पर ग्लो भी लाएगा। केसर और जायफल का पैक भी गर्मियों में चेहरे पर अच्छे रिजल्ट देता है।

इसके लिए केसर को दूध में भिगो दें और जायफल को पीसकर पेस्ट बना लें। जायफल में थोड़ा बेसन और केसर वाला दूध मिलाकर लगा लें। यह डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन को ठीक करता है। हफ्ते में दो बार इसे लगा सकते हैं। जायफल को सीधे चेहरे पर लगाने से बचें, कुछ मिलाकर लगाएं। इसकी गर्म तासीर चेहरे को छील सकती है।

बाहरी सुंदरता के साथ आंतरिक सुंदरता भी जरूरी है। इसके लिए आहार में खूब सारा पानी, चुकंदर, ताजे फल, आंवला और अनार को जरूर शामिल करें। भोजन में विरुद्ध आहार से बचें, जैसे दूध के साथ नमकीन खाना, दूध के साथ दही, और मीठे फलों के साथ खट्टे फलों का सेवन करने से बचें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा