Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

आईपीएल 2026: मुंबई के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं केकेआर के लिए बड़ा 'सिरदर्द'

29 मार्च, 2026 06:27 PM

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। आइए आपको मुंबई के उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस मुकाबले में केकेआर के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को केकेआर के खिलाफ खेलना काफी पसंद आता है। रोहित आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 35 पारियों में 1083 रन बनाए हैं। रोहित का अगर बल्ला चला, तो केकेआर के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोक पाना आसान नहीं होगा। रयान रिकेल्टन: आईपीएल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी रयान रिकेल्टन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। उन्होंने 14 मुकाबलों में 150 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 388 रन बनाए थे। रिकेल्टन की हालिया फॉर्म भी काफी अच्छी चल रही है। टी20 विश्व कप 2026 में भी उन्होंने 8 मुकाबलों में 170 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 228 रन बनाए थे। रिकेल्टन केकेआर के गेंदबाजों के लिए खासतौर पर पावरप्ले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को वानखेड़े का मैदान खूब पसंद आता है। इस ग्राउंड पर उन्होंने 39 पारियों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,394 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार वानखेड़े में दो शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्यकुमार अगर अच्छी लय में नजर आए, तो केकेआर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

जसप्रीत बुमराह: मुंबई के गेंदबाजी अटैक की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। बुमराह पावरप्ले के साथ-साथ अंतिम ओवरों में भी अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। बुमराह का रिकॉर्ड वानखेड़े में शानदार रहा है।

शेरफेन रदरफोर्ड: गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड से केकेआर के गेंदबाजों को बचकर रहना होगा। रदरफोर्ड ने पिछले सीजन में खेले 13 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 291 रन बनाए थे। रदरफोर्ड अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर किसी भी समय मैच को पलटने की काबिलियत रखते हैं। रदरफोर्ड का इस्तेमाल मुंबई इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कर सकती है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा