Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

28 मार्च, 2026 08:22 PM

बेंगलुरु : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का पहला मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जैकब डफी आरसीबी की ओर से आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं। रजत ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सभी पूरी तरह फिट हैं और इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम अपनी जर्सी पर दूसरा सितारा लगाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।" आरसीबी की तरफ से अभिनंदन सिंह भी इस मुकाबले में अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, ईशान किशन ने कहा कि टॉस जीतने या हारने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, "विकेट एकदम ताजा लग रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहले बैटिंग करते हैं या बॉलिंग। आपको कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। हमें बस अपनी योजनाओं को ठीक से लागू करना है। हर कोई अच्छी लय में दिख रहा है।"

आरसीबी ने आईपीएल 2025 में 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार खिताब जीता था। रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी की टीम इस बार भी काफी मजबूत नजर आ रही है। विराट कोहली और फिल साल्ट से टीम को पिछले सीजन की तरह इस बार भी दमदार प्रदर्शन की आस होगी। देवदत्त पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाकर आ रहे हैं। वहीं, कप्तान रजत के ऊपर नंबर चार पर खेलते हुए टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी होगी। हालांकि, आरसीबी को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की कमी जरूर खल सकती है, जो शुरुआती कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और कप्तान ईशान किशन से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हेड और अभिषेक का बल्ला पिछले सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं चला था, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा था। पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हेनरिक क्लासन के ऊपर टीम के मिडिल ऑर्डर को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। लियाम लिविंगस्टन और अनिकेत वर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अनिकेत ने पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। नीतीश कुमार रेड्डी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देना चाहेंगे। गेंदबाजी में हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट की तिकड़ी बल्लेबाजों की परीक्षा लेती हुई नजर आएगी।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा