Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

आंखों की थकान, गले में खिंचाव और पीठ की अकड़न? मत्स्यासन से दूर होगी समस्या

17 मई, 2026 04:10 PM

विश्व योग दिवस को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार योग के महत्व को आमजन तक पहुंचाने के लिए नई-नई जानकारियां साझा कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने मत्स्यासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

मंत्रालय के अनुसार, अगर आपकी आंखों में खिंचाव व थकान, गले में तकलीफ और पीठ में अकड़न महसूस हो रही है तो यह आपके शरीर का संकेत है कि उसे थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और लगातार स्क्रीन का इस्तेमाल करने से ये समस्याएं आम हो गई हैं। लंबे समय तक कंप्यूटर, मोबाइल या लैपटॉप पर काम करने वाले लोगों में आंखों की थकान, गर्दन व गले की जकड़न और पीठ दर्द की शिकायत बढ़ती जा रही है।

ऐसे में योग विशेषज्ञों का कहना है कि इन समस्याओं से निपटने के लिए मत्स्यासन एक बेहतरीन योगासन है। मत्स्यासन को ‘फिश पोज’ भी कहा जाता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, छाती को खोलता है और कंधों व गर्दन के तनाव को कम करता है। नियमित अभ्यास से गर्दन, गले और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आंखों की थकान कम होती है और सांस लेने की क्षमता बढ़ती है।

यह आसन थायरॉइड ग्रंथि को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। तनाव और चिंता कम करने के साथ-साथ शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ाता है। मंत्रालय के अनुसार, छोटी-छोटी और सचेत आदतें जैसे रोजाना कुछ मिनट योग अभ्यास करना, जीवनशैली में बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।

मत्स्यासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। हथेलियों को शरीर के नीचे रखें। कोहनियां जमीन पर टिकी रहें। सांस भरते हुए छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे ले जाएं ताकि सिर का ऊपरी हिस्सा जमीन को छू सके। कुछ सेकंड इस मुद्रा में रहें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं। शुरुआत में किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में अभ्यास करें। साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त व गर्भवती महिलाओं को एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही अभ्यास की शुरुआत करनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान