Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• हरियाणा विधानसभा में 16 नवंबर को होगा ‘युवा संवाद-2026’ का दूसरा चरण • देश में ऐसा एक भी स्मारक नहीं जिसमें आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित सभी शहीदों को दिखाया गया हो : अनिल विज • गीता का संदेश और भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सबके लिए प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी • सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरियाणा की 20 जेलों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स गठित • किसानों को नहरी पानी, खाद और फसल का उचित मूल्य उपलब्ध कराए सरकार : कुमारी सैलजा • अहीरवाल की धरा पर संगठित होकर अपनी ताकत को दर्शाएं जेजेपी कार्यकर्ता : अजय सिंह चौटाला • तरनतारन बस हादसे पर एनएचआरसी सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव को जारी किया सशर्त समन • घायल बच्ची को समय पर मदद क्यों नहीं मिली? पंचकूला स्कूल कांड पर मानवाधिकार आयोग सख्त, प्रशासन से पूछे 4 तीखे सवाल • पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल • विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली को लेकर कांग्रेस का सख्त फैसला, 4 मेंबरी कमेटी का गठन

हरियाणा

अहीरवाल की धरा पर संगठित होकर अपनी ताकत को दर्शाएं जेजेपी कार्यकर्ता : अजय सिंह चौटाला

15 नवंबर, 2026 06:37 PM

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि देश एवं प्रदेश को भाजपा सरकार दोनों हाथों से लूट रही है। भाजपा सरकार बड़े-बड़े पूंजीपतियों को देश की बेशकीमती संपत्ति बेचने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में निवेश लाने का झूठा दावा करते हैं, जिस क्षेत्र में ऑटोमोबाइल को बढ़ावा दिया जा सकता है, वहां सीएम कपड़ा और हीरा व्यापार को बढ़ावा देने की बेतुकी बातें करते हैं। डॉ चौटाला ने कहा कि आज हम सबको मिलकर भाजपा को करारा जवाब देना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि छह दिसंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर अहीरवाल की पावन धरा महेंद्रगढ़ में होने वाली जन-जन अधिकार रैली में सभी जेजेपी कार्यकर्ता संगठित होकर अपनी ताकत को दर्शाएं ताकि इसका आगे चुनावी वर्ष में जेजेपी को फायदा मिल सके और प्रदेश में बदलाव लाया जा सके। रविवार को जेजेपी प्रमुख डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा व अन्य वरिष्ठ जेजेपी नेता कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले में महेंद्रगढ़ रैली का न्यौता देने पहुंचे थे। पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब नहीं, बल्कि गायब हैं।


उन्होंने कहा कि रोजाना सीएम के कार्यक्रम पंजाब में रहते हैं। हरियाणा को सबसे खराब कानून व्यवस्था वाला प्रदेश बना दिया गया है। मंडियों में किसानों को फसल बेचने के लिए प्रताड़ित होना पड़ रहा है। फसलों का उठान न होने की वजह से भुगतान अटका हुआ है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार अपने चेहते राइस मिलरों को फायदा पहुंचा रही है और प्रदेश में बड़े स्तर पर धान खरीद के दौरान घोटाला हुआ है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की खराब नीतियों के कारण देश के आम नागरिकों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है और देश की अर्थव्यवस्था डगमगा चुकी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया से देश के करोड़ों नागरिकों को वोट के अधिकार से दूर किया जा रहा है, हमारी सुप्रीम कोर्ट से मांग है कि इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रति जन-जन में आक्रोश है। वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी घर-घर जाकर महेंद्रगढ़ रैली का न्यौता दें और जन-जन को जेजेपी की जनहितैषी नीतियों से अवगत करवाए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से जेजेपी महेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक रैली करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा विधानसभा में 16 नवंबर को होगा ‘युवा संवाद-2026’ का दूसरा चरण

हरियाणा विधानसभा में 16 नवंबर को होगा ‘युवा संवाद-2026’ का दूसरा चरण

देश में ऐसा एक भी स्मारक नहीं जिसमें आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित सभी शहीदों को दिखाया गया हो : अनिल विज

देश में ऐसा एक भी स्मारक नहीं जिसमें आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित सभी शहीदों को दिखाया गया हो : अनिल विज

गीता का संदेश और भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सबके लिए प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी

गीता का संदेश और भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सबके लिए प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरियाणा की 20 जेलों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स गठित

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरियाणा की 20 जेलों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स गठित

किसानों को नहरी पानी, खाद और फसल का उचित मूल्य उपलब्ध कराए सरकार : कुमारी सैलजा

किसानों को नहरी पानी, खाद और फसल का उचित मूल्य उपलब्ध कराए सरकार : कुमारी सैलजा

घायल बच्ची को समय पर मदद क्यों नहीं मिली? पंचकूला स्कूल कांड पर मानवाधिकार आयोग सख्त, प्रशासन से पूछे 4 तीखे सवाल

घायल बच्ची को समय पर मदद क्यों नहीं मिली? पंचकूला स्कूल कांड पर मानवाधिकार आयोग सख्त, प्रशासन से पूछे 4 तीखे सवाल

भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाने जा रही है, कोई भी उठक-बैठक करे फर्क नहीं पड़ेगा : अनिल विज

भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाने जा रही है, कोई भी उठक-बैठक करे फर्क नहीं पड़ेगा : अनिल विज

इस बार पंजाब में चुटकुलों वाली नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की विकास वाली सरकार बनाएंगे : नायब सिंह सैनी

इस बार पंजाब में चुटकुलों वाली नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की विकास वाली सरकार बनाएंगे : नायब सिंह सैनी

कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी परेशान, राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार : कुमारी सैलजा

कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी परेशान, राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार : कुमारी सैलजा

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, चौपालों में उठा वोट चोरी और SIR का मुद्दा

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, चौपालों में उठा वोट चोरी और SIR का मुद्दा