Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

अहमदाबाद विमान हादसे पर अमरीकी अखबार की रिपोर्ट में दावा, इनकी गलती से क्रैश हुआ था प्लेन

18 जुलाई, 2025 02:15 PM

वाशिंगटन; पिछले महीने अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान ने 260 लोगों की जान ले ली। यह हादसा क्यों और कैसे हुआ इसको लेकर चल रही जांच के बीच एक अमरीकी अखबार ने उस वक्त कॉकपिट में हुई गतिविधियों को लेकर नए दावे किए हैं। अमरीकी जांचकर्ताओं के प्रारंभिक आकलन की जानकारी रखने वाले लोगों के बयान के आधार पर यह रिपोर्ट दी गई है। ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डिंग के आधार पर 12 जून को हुई हादसे से ठीक पहले की स्थिति को समझने की कोशिश की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक विमान के कैप्टन सुमीत सभरवाल ने इंजनों में फ्यूल की सप्लाई रोकी थी। यह खुलासा दोनों पायलटों के बीच बातचीत की कॉकपिट रिकॉर्डिंग से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक जांच में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग की समीक्षा की गई, जो बताता है कि टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन के लिए फ्यूल सप्लाई कटऑफ हो गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि क्रैश की जांच में मिले सबूतों की अमरीकी अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, विमान के दो पायलट के बीच ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डिंग से संकेत मिलता है कि कैप्टन ने ही प्लेन के दो इंजन के लिए फ्यूल नियंत्रित करने वाले स्विच को बंद कर दिया। फ्यूल का बंद होना अब जांच की सबसे अहम बिंदु है। रिपोर्ट के मुताबिक रिकॉर्डिंग में घटना के वक्त दो पायलट की इमोशनल स्थिति भी कैद हुई है। अखबार में कहा गया है कि इन लोगों ने बताया कि फस्र्ट ऑफिसर ने हैरानी जाहिर की और फिर पैनिक हुए, जबकि कैप्टन शांत रहे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दो क्रू मेंबर्स के बीच हुई बातचीत, एक अनुभवी और शांत दूसरे हैरान और घबराए हुए कॉकपिट में डिसीजन मेकिंग को समझने में अहम है।

शुरुआती रिपोर्ट को निष्कर्ष न मानें

भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 हादसे को लेकर इंटरनेशनल मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा अनवेरिफाई रिपोर्टिंग के आधार पर निष्कर्ष निकालने की कोशिशों पर चिंता जताई है। एजेंसी ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट का उद्देश्य केवल ये बताना है कि हादसे में क्या हुआ और अभी कोई निश्चित निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगा, क्योंकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं