Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

दिल्ली में 20 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप!

18 जुलाई, 2025 02:54 PM

नई दिल्ली (18 जुलाई 2025): राजधानी दिल्ली एक बार फिर बम की धमकियों से दहशत में आ गई है। शुक्रवार सुबह दिल्ली के 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। सबसे पहले रोहिणी सेक्टर-3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल, फिर पश्चिम विहार का रिचमोंड स्कूल और रोहिणी सेक्टर-24 का सोवरन स्कूल इस लिस्ट में शामिल हैं। जैसे ही स्कूलों को धमकी मिली, तुरंत दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर रवाना हो गईं। फिलहाल सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

लगातार मिल रही हैं धमकी भरे ईमेल

ये पहला मौका नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को ऐसी धमकियां मिली हों। इससे पहले बुधवार को वसंत वैली स्कूल और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। बीते तीन दिनों में नौ स्कूलों को कुल 10 धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं।

7 फरवरी को भी हो चुकी है ऐसी घटना

इस साल 7 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 स्थित अल्कॉन पब्लिक स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि उस समय कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और मामले को अफवाह करार दिया गया।

डार्क वेब से भेजे जा रहे ईमेल, जांच में उलझी दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मानते हैं कि इन धमकियों के पीछे साइबर नेटवर्क का जटिल जाल है। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि ईमेल एन्क्रिप्टेड नेटवर्क से भेजे गए हैं, जिससे इनके स्रोत तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि धमकी देने वाले डार्क वेब और VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उनकी ऑनलाइन पहचान को छुपाया जा रहा है। एक अधिकारी ने कहा, "डार्क वेब को पकड़ना शीशे से भरे कमरे में परछाई पकड़ने जैसा है। जैसे ही लगता है कि कोई सुराग मिला है, वह गुमनामी की परत में खो जाता है।"

अभिभावकों में डर का माहौल, स्कूलों में सख्त सुरक्षा

लगातार मिल रही धमकियों के बाद अभिभावकों में चिंता और भय का माहौल है। स्कूल प्रशासन और दिल्ली पुलिस ने सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और छात्रों को फिलहाल स्कूलों से सुरक्षित बाहर भेजा गया है।

जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में

पुलिस की साइबर टीम इन ईमेल की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस धमकी के पीछे छिपे आसली मास्टरमाइंड का पता लगाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं