Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

अब नेट्स शेयर नहीं कर सकेंगी IPL टीमें, बोर्ड ने जारी की अभ्यास सत्र की गाइडलाइंस, दो प्रैक्टिस मैच खेल सकेंगी

13 मार्च, 2026 04:24 PM

मुंबई : बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की हैं। इसके अनुसार कोई भी टीम उस नेट या पिच पर प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी, जिस पर दूसरी टीम पहले अभ्यास कर चुकी हो। हर टीम को अभ्यास के लिए अलग और नए नेट उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर दो टीमें अलग-अलग समय पर अभ्यास करती हैं, तो भी पहली टीम के इस्तेमाल किए नेट दूसरी टीम को नहीं दिए जाएंगे। अगर कोई टीम जल्दी अभ्यास खत्म कर देती है, इस स्थिति में भी दूसरी टीम उसकी रेंज-हिटिंग पिच का उपयोग नहीं कर पाएगी। बता दें कि आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। बीसीसीआई ने आईपीएल के पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया है। गाइडलाइंस के अनुसार फ्लडलाइट में प्रैक्टिस मैच की अवधि अधिकतम साढ़े तीन घंटे होगी। हर टीम को बीसीसीआई की परमिशन के बाद ज्यादा से ज्यादा दो प्रैक्टिस मैच खेलने की अनुमति होगी।

हालांकि, ये मुकाबले मुख्य पिच पर नहीं खेले जाएंगे, बल्कि साइड विकेट पर आयोजित किए जाएंगे। किसी फ्रेंचाइजी के पहले घरेलू मैच से चार दिन पहले तक मुख्य पिच पर कोई अभ्यास सत्र या प्रैक्टिस मैच नहीं होगा, ताकि पिच को सीजन के लिए तैयार किया जा सके। प्रैक्टिस सेशन के समय तय करने में होम टीम को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर दोनों टीमें एक ही समय पर अभ्यास करना चाहें और आपस में सहमति नहीं बने। ऐसे में बीसीसीआई हस्तक्षेप कर अभ्यास के अलग-अलग समय स्लॉट तय करेगा। गाइडलाइन के अनुसार अभ्यास सत्र के दौरान कैटरिंग, मेडिकल सेवाएं, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की जिम्मेदारी होम फ्रेंचाइजी की होगी। जबकि मेहमान टीम को अपने पेय पदार्थों की व्यवस्था खुद करनी होगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव