Monday, October 19, 2026
BREAKING
• कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस • अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’ • वाराणसी में भीषण सड़क हादसा : ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 3 गंभीर घायल • टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस • 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

राष्ट्रीय

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

19 अक्टूबर, 2026 01:06 PM

लखनऊ(एजेंसी) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर ‘पीडीए का प्रणपत्र’ जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ जारी किया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र ‘संविधान दिवस’ 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’। उन्होंने इसे ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र’ नाम देते हुए कहा कि संविधान दिवस के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर जनता के मन की बात और उसकी आकांक्षाओं को सामने रखने वाला यह मैनीफेस्टो जारी किया जाएगा।


समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को अपने राजनीतिक अभियान के केंद्र में रख रही है। ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ के जरिए पार्टी जनता के मुद्दों, अधिकारों और अपेक्षाओं को चुनावी विमर्श से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। संविधान दिवस पर प्रणपत्र जारी करने की घोषणा के जरिए अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव के लिए अपनी राजनीतिक तैयारी का संकेत दिया है। अब इस बात पर नजर रहेगी कि पार्टी अपने इस प्रणपत्र में किन मुद्दों और वादों को प्राथमिकता देती है।


ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और संविधान को अपनी राजनीति के केंद्र में रखा है। लोकसभा चुनाव 2024 में पीडीए की रणनीति से मिली सफलता के बाद वह लगातार इन्हीं मुद्दों के जरिए भाजपा को घेर रहे हैं। सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के सवालों को उठाकर अखिलेश भाजपा के सामने राजनीतिक चुनौती पेश करने की कोशिश में जुटे हैं।


विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन अखिलेश यादव ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वह लगातार प्रेस वार्ताओं और सार्वजनिक बयानों के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसके साथ ही उनकी नजर भाजपा के असंतुष्ट और बागी नेताओं पर भी है। सपा नेतृत्व की कोशिश ऐसे नेताओं को अपने पाले में लाकर चुनावी समीकरण मजबूत करने की है, ताकि 2027 की लड़ाई में भाजपा को कड़ी चुनौती दी जा सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा : ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 3 गंभीर घायल

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा : ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 3 गंभीर घायल

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

रावण दहन के साथ नशे, दहेज और जातीय भेदभाव से मुक्ति का लें संकल्प: मुख्यमंत्री योगी

रावण दहन के साथ नशे, दहेज और जातीय भेदभाव से मुक्ति का लें संकल्प: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम