Monday, October 19, 2026
BREAKING
• 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार • एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर • फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार' • टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट • 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज • दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह • राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त • फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी • शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण • मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

राष्ट्रीय

रावण दहन के साथ नशे, दहेज और जातीय भेदभाव से मुक्ति का लें संकल्प: मुख्यमंत्री योगी

19 अक्टूबर, 2026 12:08 PM

लखनऊ(एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों से अहंकार, अन्याय, भेदभाव और नकारात्मकता रूपी रावण के दहन के साथ नशे की लत, पारिवारिक कलह, जातीय भेदभाव और दहेज-प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में कहा कि अन्यायी और अधर्मी चाहे कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है। उन्होंने कानून के शासन, नागरिकों की सुरक्षा और सामाजिक समरसता को रामराज्य के आदर्शों से जोड़ते हुए जनभागीदारी के जरिए स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की महानवमी की बधाई और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा का प्रबल पराक्रम और प्रभु श्रीराम का धर्मनिष्ठ जीवन अन्याय के प्रतिकार, नारी-सम्मान तथा कर्तव्यपालन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय के शाश्वत संदेश का प्रतीक है। योगी ने कहा कि सनातन संस्कृति विजय के उल्लास के साथ विनम्रता और ज्ञान के प्रति सम्मान का भाव भी सिखाती है। लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम ने लक्ष्मण को मृत्यु शय्या पर पड़े रावण से ज्ञान प्राप्त करने के लिए भेजा।

वहीं, स्वर्णमयी लंका के वैभव के बजाय उन्होंने अपनी जन्मभूमि अयोध्या को वरीयता दी और लंका का राजपाट उसके उत्तराधिकारी को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के शब्द, “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”, मां और मातृभूमि के प्रति प्रेम तथा कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने विजयादशमी के संदेश को आत्मसंयम, समता, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों से जोड़ते हुए कहा कि ये मूल्य भारत की विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में अलग-अलग रूपों में अभिव्यक्त होते हैं।

प्रभु श्रीराम का जीवन समरसता और सामाजिक एकात्मता का प्रतीक है। रामलीला के मंचन से लेकर उसे देखने आने वाले दर्शकों तक, सभी लोग बिना किसी भेदभाव के उत्साह के साथ इन उत्सवों में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कथा के आदर्श केवल भारत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विश्व के अनेक देशों की सांस्कृतिक परंपराओं में भी समाहित हैं। इन आदर्शों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब वे हमारे आचरण और शासन-व्यवस्था में भी दिखाई दें।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप प्रदेश सरकार ने कानून के शासन और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर भयमुक्त वातावरण बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए गए हैं। इसी क्रम में प्रयागराज के कसारी-मसारी क्षेत्र में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। यह क्षेत्र ‘श्रीकृष्णपुरी’ के रूप में विकसित होगा।

उन्होंने कहा कि अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति ने कानून के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करने के साथ निवेश, उद्योग और विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित और समरस समाज के निर्माण के लिए शासन के प्रयासों के साथ जनभागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विजयादशमी पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ व्यक्तिगत और सामूहिक संकल्प लेने की अपील की।

योगी ने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति किसी व्यसन से पीड़ित है, तो उसके प्रति तिरस्कार का भाव रखने के बजाय सहयोग और संवेदना का व्यवहार किया जाना चाहिए। ऐसे लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी के माध्यम से ही स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और समृद्ध उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

मध्य प्रदेश: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

मध्य प्रदेश: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा