Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति प्रधानमंत्री मोदी आज से ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर, रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर रहेगा फोकस

राष्ट्रीय

Uttarakhand News : सवारियों से भरी गाड़ी 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत

16 जुलाई, 2025 04:39 PM

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मुवानी से बकटा जा रही टैक्सी सोनी पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

13 लोग सवार थे, चीख-पुकार से गूंजा इलाका

जानकारी के मुताबिक टैक्सी में कुल 13 लोग सवार थे। टैक्सी के खाई में गिरते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। कुछ लोग खाई में उतरकर घायलों की मदद के लिए कूद पड़े।

पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे का कारण: फिसलन या ब्रेक फेल?

अधिकारियों के अनुसार, हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया टैक्सी के अनियंत्रित होकर फिसलने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

सीएम धामी ने जताया शोक, दिए रेस्क्यू और इलाज के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति मिले। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।”

स्थानीय लोगों की बहादुरी से बचीं कई जानें

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देरी किए घायलों को खाई से निकालना शुरू किया। उनकी तत्परता और बहादुरी से कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं