Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

USA vs PAK T20 : अमेरिका और पाकिस्तान टी20 विश्व कप में फिर आमने-सामने, बल्ले से बेहतर प्रदर्शन पर नजरें

09 फ़रवरी, 2026 08:02 PM

पाकिस्तान मंगलवार को यहां टी20 विश्व कप में जब अमेरिका से भिड़ेगा तो 20 महीने पहले इस टीम के खिलाफ मिली शर्मनाक हार का बदला लेने की कोशिश करेगा। वर्ष 2024 में विश्व कप में पदार्पण करते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान पर यादगार जीत के साथ बड़े मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। मौजूदा टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत से हारने के बाद अमेरिका की टीम यहां सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान के खिलाफ एक और जीत दर्ज करने के लिए अतिरिक्त प्रेरित होगी। दोनों ही टीम को बल्लेबाजी विभाग में काफी काम करना है।

पाकिस्तान नीदरलैंड के खिलाफ 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी स्थिति में था लेकिन बीच के ओवरों में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण टीम मुश्किल में पड़ गई। फहीम अशरफ की बदौलत हालांकि टीम जीत हासिल करने में सफल रही। अमेरिका ने वानखेड़े में मौजूदा चैंपियन भारत को दबाव में डाल दिया था लेकिन प्रभावशाली गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद उनके बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। पाकिस्तान की टीम में सभी की नजरें बाबर आजम पर होंगी जिन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में वापसी की है।

सलामी बल्लेबाज सईम अयूब से भी बल्ले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अयूब हाल के दिनों में स्पिनर के तौर पर अधिक सफल रहे हैं। कप्तान सलमान अली आगा का भी मानना है कि उनके खिलाड़ियों को नीदरलैंड के खिलाफ मैच की तुलना में दबाव से बेहतर तरीके से निपटना होगा। अमेरिका भी अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा। कप्तान मोनांक पटेल ने स्वयं माना था कि उनकी टीम भारत के खिलाफ पावरप्ले में ढीले शॉट खेलने की दोषी थी। मोनांक भी खराब शॉट खेलकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे शैडली वैन शाल्कविक की अगुवाई में अमेरिका ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया था।

हालांकि सीनियर तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर का पहला मैच खराब रहा और वह पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। अमेरिका ने आईसीसी प्रतियोगिता से पहले श्रीलंका में अभ्यास किया था और वे यहां की परिस्थितियों से परिचित हैं। टीम के तेज गेंदबाज अली खान की फिटनेस पर सवालिया निशान लगा हुआ है जो भारत के खिलाफ मैच में लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे।

टीम इस प्रकार हैं: (समय: मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।)
अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गॉस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजिगे, शैडली वैन शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव