Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

दुनिया

US-Israel Iran Conflict :खामेनेई की मौत के बाद इजराइल ने मनाया जश्न, दुबई में जोरदार धमाके; ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

01 मार्च, 2026 01:45 PM

तेल अवीव/तेहरान। मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले किए, जिनमें राजधानी तेहरान और देश के कई हिस्सों में जोरदार धमाके हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ‘बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन’ का हिस्सा बताया, जबकि इजराइल ने कहा कि यह ऑपरेशन अमेरिका के नेतृत्व में पहले से योजनाबद्ध था। इस हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई का ऐलान किया और अमेरिकी ठिकानों के साथ-साथ इजराइल को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी।

ईरान को इस संघर्ष में हुती विद्रोही (यमन) और हिजबुल्लाह (लेबनान) का समर्थन मिला है, जबकि इजराइल को अमेरिका का साथ मिल रहा है। कई मिडिल ईस्ट देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं और नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की चेतावनी दी है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर कूटनीतिक बातचीत जारी थी। इजराइल की सैन्य कार्रवाई ने इन्हें अस्थायी रूप से बाधित कर दिया है, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर नई सुरक्षा और राजनीतिक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

इजराइल ने मनाया जश्न

इजराइल के डिफेंस मिनिस्टर इजराइल कैट्ज ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और देश की सेना को बधाई दी। कैट्ज ने सोशल मीडिया पर लिखा, जिसने इजराइल को खत्म करने का काम किया, वह खत्म हो गया। इंसाफ हुआ और बुराई की धुरी को झटका लगा। उन्होंने यह भी कहा कि, इजराइल पूरी ताकत से कार्रवाई जारी रखेगा।

दुबई और दोहा में जोरदार धमाके

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में जोरदार धमाके की आवाजें सुनी गईं। स्थानीय मीडिया और रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ इलाकों में अचानक विस्फोट की आवाज और हलचल देखी गई। इससे शहरवासियों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया।

साथ ही, कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके की जानकारी सामने आई। कतर की सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी और नागरिकों से निर्देशित किया कि वे किसी भी असामान्य गतिविधि से बचें और सरकारी सुरक्षा अपडेट पर ध्यान दें।

कश्मीर में प्रदर्शन

खामेनेई की मौत की खबर के बाद कश्मीर घाटी में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। उन्होंने अमेरिका और इजराइल विरोधी नारे लगाते हुए नाराजगी जताई। श्रीनगर में शिया समुदाय ने लाल चौक पर प्रदर्शन किया।

अबू धाबी और एयरलाइंस पर असर

एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी की सभी इनबाउंड और आउटबाउंड उड़ानों को 2 मार्च तक निलंबित कर दिया। एयरलाइन ने यात्रियों से सलाह दी कि, वे अपनी फ्लाइट की स्थिति की जांच करें और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ईरान में शोक और मातम

ईरान के माशहद शहर में इमाम रजा के मजार पर हजारों लोग इकट्ठा हुए और खामेनेई के निधन पर शोक मनाया। तेहरान के एंघेलाब स्क्वायर में भी लोग शोक मनाते दिखाई दिए। देश के कई हिस्सों में मातम का माहौल है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि, अगर ईरान कोई कार्रवाई करता है तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकता।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

दक्षिण कोरिया के 'नो थैंक्स' कहने से क्या नाराज थे ट्रंप? पहले ही दे दिया था संकेत

दक्षिण कोरिया के 'नो थैंक्स' कहने से क्या नाराज थे ट्रंप? पहले ही दे दिया था संकेत

भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ के लिए भारतीय सेना का दल रवाना

भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ के लिए भारतीय सेना का दल रवाना

नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर सेना प्रमुख, नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद से होंगे सम्मानित

नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर सेना प्रमुख, नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद से होंगे सम्मानित

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब