Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

T20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, बप्पा से लिया आशीर्वाद

04 मार्च, 2026 06:32 PM

मुंबई : टीम इंडिया गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। इस नॉकआउट मैच से पहले ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस विश्व कप की लगातार 3 पारियों में 'शून्य' पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 15 रन बनाए, जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेली। इसके बाद वेस्टइंडीज के विरुद्ध 10 रन बनाए। फैंस को नॉकआउट मैच में इस सलामी बल्लेबाज से खासा उम्मीदें हैं। दूसरी ओर ईशान किशन ने नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद जिम्बाब्वे के विरुद्ध सुपर-8 मैच में 38 रन की पारी खेली थी। देश को उनसे आगामी मुकाबले में बड़ी पारी की आस है।

अक्षर पटेल ने इस विश्व कप में यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान के विरुद्ध 2-2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 1 विकेट निकाला। उनसे न सिर्फ गेंदबाजी में, बल्कि बल्लेबाजी में भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
टीम इंडिया यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ लगातार चार ग्रुप स्टेज मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची, जहां साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 76 रन से शिकस्त झेलने के बाद भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा। इसके बाद निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।

दूसरी ओर, नेपाल के खिलाफ 4 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड और इटली को शिकस्त देकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया, जहां श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 3 मुकाबले अपने नाम किए। पिछले दो वर्ल्ड कप से, इंग्लैंड बनाम भारत सेमीफाइनल मुकाबले का विजेता ट्रॉफी अपने नाम करते आया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे