Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

T20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका पर सिर्फ जीत से नहीं होगा काम, सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को साधने होंगे ये समीकरण

28 फ़रवरी, 2026 01:58 PM

कैंडी : टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शनिवार को खेला जाना है। श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के पास श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जाने का मौका है। हालांकि, पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही कुछ समीकरण भी साधने होंगे। ग्रुप 2 से इंग्लैंड सुपर-8 के अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंक के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि श्रीलंका बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास अब भी सेमीफाइनल में जाने का मौका है। न्यूजीलैंड के तीन मैचों में पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इस मैच से न्यूजीलैंड को 1 अंक मिला था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को हराकर 2 अंक लिए। शुक्रवार को खेले गए अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी और पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा रखीं।

न्यूजीलैंड के 3 अंक हैं और रन रेट +1.390 है।
पाकिस्तान के सुपर-8 के सफर पर गौर करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से धुले मैच से उसे 1 अंक मिला था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।
पाकिस्तान के 2 मैचों से 1 अंक हैं और रन रेट -0.461 है।

शनिवार शाम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ जीत दर्ज नहीं करनी, बल्कि अपने रन रेट को न्यूजीलैंड से बेहतर करना होगा, तभी वह सेमीफाइनल में जा सकती है।
श्रीलंका पर जीत के साथ पाकिस्तान को 2 अंक मिलेंगे और उसके न्यूजीलैंड के बराबर 3 अंक हो जाएंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के रन से रेट से बेहतर होने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ या तो 64 रन से जीत दर्ज करनी होगी या किसी भी लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल करना होगा।

इन्हीं दो समीकरणों में से किसी एक से मिली जीत पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है।
साधारण जीत या बारिश की स्थिति में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
श्रीलंका टी20 विश्व कप का सहमेजबान है। ऐसे में वह भी पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मैच अपना सम्मान बचाने के लिए जीतने की कोशिश करेगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे