Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के लिए सिरदर्द रहा है श्रीलंका, सेमीफाइनल का टिकट मिलना बेहद मुश्किल

28 फ़रवरी, 2026 02:01 PM

कैंडी : टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को खेला जाना है। श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद अहम है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहती है, तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। टी20 विश्व कप में श्रीलंका पर जीत हासिल करना पाकिस्तान के लिए कभी भी आसान नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप इतिहास में 4 बार आमना-सामना हुआ है और दोनों ही टीमें 2-2 बार विजयी रही हैं। हर बार कांटे की टक्कर देखने को मिली है। विश्व कप में आखिरी बार श्रीलंका और पाकिस्तान 2012 में आमने-सामने थे और इस मुकाबले में श्रीलंका ने 16 से जीत हासिल की थी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करनी होगी, जो विश्व कप के आंकड़े को देखते हुए आसान नहीं दिखता है। पाकिस्तान के पक्ष में ओवरऑल हेड-टू-हेड आंकड़े जरूर हैं। कुल 29 मैचों में पाकिस्तान ने 17 जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका 12 मैचों में विजयी रही है।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच में पाकिस्तान की जीत के लिए जरूरी समीकरण पर नजर डालें तो पाकिस्तान को सिर्फ जीत दर्ज नहीं करनी, बल्कि अपने रन रेट को न्यूजीलैंड से बेहतर करना होगा, तभी वह सेमीफाइनल में जा सकती है। न्यूजीलैंड के 3 अंक हैं और रन रेट +1.390 है। पाकिस्तान के 2 मैचों से 1 अंक है और रन रेट -0.461 है।

श्रीलंका पर जीत के साथ पाकिस्तान को 2 अंक मिलेंगे और उसके न्यूजीलैंड के बराबर 3 अंक हो जाएंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के रन से रेट से बेहतर होने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ या तो 64 रन से जीत दर्ज करनी होगी या किसी भी लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल करना होगा।
इन्हीं दो समीकरणों में से किसी एक से मिली जीत पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे