Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ बांग्लादेश, इस टीम की एंट्री

24 जनवरी, 2026 08:11 PM

T20 World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शनिवार को बांग्लादेश के अड़ियल रवैये पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप में उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा कर दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी संजोग गुप्ता ने बोर्ड को औपचारिक रूप से पत्र लिखा कि बांग्लादेश की मांगें बोर्ड की पॉलिसी के हिसाब से नहीं है।

बोर्ड के सभी सदस्यों को लिखे गए इस पत्र में गुप्ता ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) आईसीसी बोर्ड के फैसले का पालन नहीं कर रहा था और इस बड़े इवेंट के लिए बांग्लादेश की जगह किसी दूसरे देश, इस मामले में स्कॉटलैंड को बुलाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। इस पत्र की कॉपी बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को भी भेजी गई है, जो आईसीसी बोर्ड के सदस्य हैं।

उन्होंने क्रिकेट स्कॉटलैंड को भी लिखा और उन्हें भारत और श्रीलंका में होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए औपचारिक न्योता भेजा। क्रिकबज ने क्रिकेट स्कॉटलैंड की मुख्य कार्यकारी ट्रुडी लिंडब्लेड से संपर्क किया। उनकी ओर से कोई तुरंत जवाब नहीं मिला, लेकिन वेबसाइट को पता चला है कि शनिवार सुबह दुबई और एडिनबर्ग के बीच हॉटलाइन शुरू हो गई थीं।

क्रिकेट की वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी ने बंगलादेश को भारत में खेलने के अपने रुख पर विचार करने का समय दिया था और मुख्य कार्यकारी गुप्ता लगातार बीसीबी सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे थे। आईसीसी नहीं चाहता था कि ऐसा कोई खतरनाक उदाहरण बने जहां कोई सदस्य मैचों को दूसरी जगह कराने की मांग करे। आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया था कि वह विश्व कप प्रतियोगिता की पवित्रता की रक्षा करना चाहता है। स्कॉटलैंड अपने प्रदर्शन के आधार पर मौजूदा रैंकिंग में 14वें नंबर है और इसी लिए उसे विश्वकप में जगह मिली है।

स्कॉटलैंड अब टूर्नामेंट के शुरुआती स्टेज में ग्रुप सी में होगा और कोलकाता में वेस्टइंडीज (सात फरवरी), इटली (नौ फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ खेलेगा, जिसके बाद वह मुंबई जाकर 17 फरवरी को नेपाल से भिड़ेगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे