Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

ICC ODI Rankings : कोहली से छिन गया नम्बर 1 का ताज, न्यूजीलैंड का स्टार बल्लेबाज टॉप पर पहुंचा

21 जनवरी, 2026 04:14 PM

आईसीसी वनडे रैंकिंग में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद जारी हुई नई रैंकिंग में विराट कोहली से नम्बर 1 वनडे बल्लेबाज का ताज छिन गया है। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने शानदार प्रदर्शन का इनाम पाते हुए इतिहास रच दिया है। मिचेल न केवल नंबर-1 बल्लेबाज बने हैं, बल्कि उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भी हासिल कर ली है। 

डेरिल मिचेल का ऐतिहासिक छलांग 

न्यूजीलैंड के भरोसेमंद मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज़ डेरिल मिचेल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ा मुकाम हासिल किया है। भारत के खिलाफ हालिया सीरीज़ में लगातार प्रभावशाली पारियों के दम पर मिचेल अब दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज़ बन गए हैं। पिछली रैंकिंग में वे विराट कोहली से केवल एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर थे, लेकिन इस बार उन्होंने न सिर्फ बढ़त बनाई, बल्कि मजबूत अंतर से शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया। मिचेल की मौजूदा रेटिंग 845 हो गई है, जो उनके वनडे करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग मानी जा रही है। इस बढ़त को देखते हुए आने वाले कुछ हफ्तों में उन्हें नंबर-1 स्थान से हटाना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान नहीं होगा।

विराट कोहली को लगा झटका

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली के लिए यह हफ्ता मिला-जुला रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज़ के आखिरी वनडे में शानदार शतक लगाने के बावजूद कोहली टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत ने मैच और सीरीज़ दोनों गंवाई, जिसका असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा। कोहली एक सप्ताह पहले ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बने थे, लेकिन अब वे दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनकी मौजूदा रेटिंग 795 है, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले बेहतर जरूर है, लेकिन डेरिल मिचेल की जबरदस्त बढ़त के सामने कम साबित हुई।

रोहित शर्मा की रैंकिंग में गिरावट

इस अपडेट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी नुकसान उठाना पड़ा है। वे अब एक पायदान फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने पूरी भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़ में संघर्ष किया और उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। तीन मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा केवल 61 रन ही बना सके, जिसके कारण उनकी रेटिंग घटकर 757 रह गई है। गौरतलब है कि सीरीज शुरू होने से पहले रोहित ही नंबर-1 बल्लेबाज़ थे।

इब्राहिम जादरान ने मारी बाजी

इस बीच अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज़ इब्राहिम जादरान ने भी रैंकिंग में फायदा उठाया है। वे अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और उनकी रेटिंग 764 हो गई है। लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते जादरान ने खुद को विश्व क्रिकेट के शीर्ष बल्लेबाज़ों में शामिल कर लिया है।

ICC ODI Rankings : टॉप 5 बल्लेबाज 

डेरिल मिचेल – 845 रेटिंग
विराट कोहली – 795 रेटिंग
इब्राहिम जादरान – 764 रेटिंग
रोहित शर्मा – 757 रेटिंग
शुभमन गिल – 723 रेटिंग 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे