Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से हराया, शतक से चूके लोर्कान टकर

14 फ़रवरी, 2026 04:51 PM

कोलंबो : कप्तान लोर्कान टकर (नाबाद 94), गैरेथ डेलेनी (56) तथा जॉर्ज डॉकरेल (नाबाद 35) की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड ने शनिवार टी-20 विश्वकप के 22वें मुकाबले में ओमान को 96 रनों से हराया। आज यहां 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान के अधिकतर बल्लेबाज आयरलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के बेबस नजर आये और उनकी पूरी टीम 18 ओवर में 139 के स्कोर पर सिमट गई। आमिर कलीम ने ओमान के लिए सर्वाधिक 50 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया और पांच चौके और दो छक्के लगाये। इसके अलावा हम्माद मिर्जा ने 37 गेंदों में छह चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 46 रनों की पारी खेली। सुफियान महमूद 10 रन बनाकर आउट हुये। शेष आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

आयरलैंड के लिए जॉश लिटिल ने 16 रन देकर तीन विकेट झटके। मैथ्यू हम्फ्रीज और बैरी मक्कार्थी को दो-दो विकेट मिले। जॉर्ज डॉकरेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही उसने 64 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। टिम टेक्टर (पांच), रॉस ऐडेर (14), हैरी टेक्टर (14) और कर्टिस कैमफर 12 रन बनाकर आउट हुये। इनमें से तीन बल्लेबाजों को शकील अहमद ने आउट किया। ऐसे संकट के समय लोर्कान टकर और गैरेथ डेलेनी ने पारी को संभाला और विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई। 17वें ओवर में शाह फैसल ने गैरेथ डेलेनी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। गैरेथ डेलेनी ने 30 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 56 रन बनाये।

आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लोर्कान टकर ने 51 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 94 रनों की पारी खेली। जॉर्ज डॉकरेल ने नौ गेंदों में पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 35 रन बनाए। श्रीलंका का टी-20 विश्वकप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर छह विकेट पर 260 रन है, जो उसने जोहान्सबर्ग में 2007 में केन्या के खिलाफ बनाया था। ओमान के लिए शकील अहमद ने तीन विकेट लिये। शाह फैसल और आमिर कलीम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे