Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से रौंदा

12 फ़रवरी, 2026 06:50 PM

पल्लेकेले : कुसल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और कप्तान दासुन शनाका (50) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के 16वें मुकाबले में ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त दी। 226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान के बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सके और लगातार विकेट गंवाते रहे।

ओमान की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी और 105 रनों से मुकाबला हार गई। वसीम अली ने 20 गेंदों में तीन छक्के उड़ाते हुए 27 रन बनाए। वहीं मोहम्मद नदीम आखिर तक टिके रहे और उन्होंने 56 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 53 रनों की पारी खेली। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। श्रीलंका के लिए दुष्मंत चमीरा और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिये। दुनित वेल्लालगे, दुशान हेमंता और कामिंडु मेंडिस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

आज यहां ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 42 के स्कोर पर तक अपने दो विकेट गंवा दिये। कामिल मिशारा (आठ) और पुथम निसंका (13) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुसल मेंडिस और पवन रत्नायके की जोड़ी ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 94 रनों की साझेदारी हुई।

14वें ओवर में जितेन रामानंदी ने पवन रत्नायके को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। पवन रत्नायके ने 28 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए (60) रन बनाये। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये शनाका ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करे हुए कुसल मेंडिस के साथ 63 रन जोड़े। 19वें ओवर में जितेन रामानंदी ने शनाका को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। शनाका ने 20 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 50 रन बनाये। इसी ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल मेंडिस रनआउट हुए।

कुसल मेंडिस ने 45 गेंदों में सात चौके लगाते हुए 61 रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कामिंडु मेंडिस सात गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने दो विकेट लिये। जय ओड़ेद्रा और सुफियान महमूद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे