कोलकाता : भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सुपर 8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वह सीधे सेमीफाइन में एंट्री करेगी और हारने वाली टीम का अभियान यहीं समाप्त हो जाएगा। इंग्लैंड न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइन के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। जो भी टीम आज का मुकाबला जीतेगी सेमीफाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगी।
बात आज के मुकाबले की करें तो आज भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम आज के मुकाबले में बिना किसी बदलाव के साथ उतर रही है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। वेस्टइंडीज की टीम में ब्रेंडम किंग की जगह अकील हुसैन की एंट्री हुई है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत की प्लेइंग 11- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11- शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, अकील हुसैन