Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

हरियाणा

'SYL पर कोई फैसला नहीं होगा, यह आपस में मिले हुए हैं', अभय चौटाला का हरियाणा-पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप

29 जनवरी, 2026 07:33 PM

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच SYL (सतलुज-यमुना लिंक) नहर को लेकर हुई हालिया बैठक पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें पहले भी कई बार हो चुकी हैं, लेकिन हर बार इस मुद्दे को लटकाने का ही काम किया गया है।

अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि एसवाईएल पर कोई फैसला नहीं होने वाला, क्योंकि दोनों राज्य सरकारें आपस में मिली हुई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते हैं कि किसी का हक नहीं मरना चाहिए, लेकिन अगर ऐसा है तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने को भी तैयार नहीं है।

केवल इनेलो की सरकार बनने पर ही मिल सकता है SYL का पानी
इनेलो अध्यक्ष ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डमी हैं और खुद कोई फैसला लेने की स्थिति में नहीं हैं। वे केवल ऊपर से आने वाले आदेशों को लागू करते हैं। अभय चौटाला ने दावा किया कि चुनाव तक SYL पर कोई फैसला नहीं होगा और मामला ऐसे ही लटका रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को SYL का पानी केवल इनेलो की सरकार बनने पर ही मिल सकता है। जनता को सिर्फ इनेलो पर ही भरोसा है और जब प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी, तभी हरियाणा को उसका हक मिलेगा।

प्री-बजट को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा जनता से सुझाव लेने के सवाल पर अभय चौटाला ने इसे एक “नाटक” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस परंपरा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी और मौजूदा सरकार भी उसी राह पर चल रही है। मुख्यमंत्री जिलों में जाकर पांच से छह घंटे सुझाव ले रहे हैं, लेकिन इन सुझावों का बजट में कोई वास्तविक असर नहीं होता।

चंडीगढ़ पर सिर्फ हरियाणा का अधिकार है
अभय चौटाला ने विधानसभा और चंडीगढ़ के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा चंडीगढ़ को छोड़ना चाहती है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है, लेकिन स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चंडीगढ़ को लेकर कोई गलत फैसला लिया गया तो “ईंट से ईंट बजा देंगे।” उन्होंने कहा कि शाह आयोग का स्पष्ट फैसला है कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का अधिकार है। यदि केंद्र सरकार चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती है तो कहीं और बनाए, चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव