Saturday, September 05, 2026
BREAKING
51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन 'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से 2 अरब लोगों के बाजार को मिलेगा लाभ: पीयूष गोयल

हिमाचल

Shimla: जब-जब प्रदेश को जरूरत पड़ी, भाजपा हमेशा ही अपनी जिम्मेदारी से भागी

09 फ़रवरी, 2026 07:43 PM

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने के बाद वित्तीय स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के शामिल न होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार को शिमला से जारी बयान में उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्यों का बैठक में शामिल न होना साफ दर्शाता है कि भाजपा को प्रदेश की कोई भी चिंता नहीं है। आरोप लगाया है कि जब-जब प्रदेश को जरूरत पड़ी है, भाजपा हमेशा ही अपनी जिम्मेदारी से भागी है।

जब हिमाचल स्टेटहुड की लड़ाई लड़ रहा था, उस समय भाजपा नेताओं ने इसका खुला विरोध किया था और कहा था स्टेटहुड को मारो ठुड। इसी तरह जब प्रदेश में भारी आपदा आई, उस समय विधानसभा में चर्चा से बचने का काम भी भाजपा ने ही किया। विनय कुमार ने कहा है कि सभी दलों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के पास जाने के लिए आपदा पर प्रस्ताव पास हुआ लेकिन भाजपा ने वहां भी अपनी पीठ दिखाई। सोमवार जब राजस्व घाटा अनुदान बंद होने पर प्रदेश के भविष्य को लेकर अहम बैठक बुलाई गई, भाजपा नेताओं ने उसमें भी शामिल होने से किनारा कर लिया। यह भाजपा की मूल प्रवृत्ति बन चुकी है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता का साथ न देकर भाजपा नेता दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर हिमाचल को नुक्सान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा बने हैं। विनय कुमार ने इस जन विरोधी कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश की जनता से आगे आकर सरकार का साथ देने और इस निर्णय का मजबूती से विरोध करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं से हजारों करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ, लेकिन केंद्र ने अब तक कोई वास्तविक सहायता नहीं दी। इसी तरह प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपए की आपदा राहत राशि भी आज तक प्रदेश को प्राप्त नहीं हुई। इसके बावजूद भाजपा नेता लोगों को भ्रमित कर रहे हैं कि केंद्र ने हिमाचल पर राहत की बरसात कर दी है।

भाजपा की नीतियों ने प्रदेश को आर्थिक संकट में धकेला
विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने राज्य का खजाना लुटाया। साथ ही 75 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज और 12 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां विरासत में कांग्रेस सरकार को दीं। आरोप लगाया है कि पूर्व भाजपा सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन ने प्रदेश की वित्तीय रीढ़ तोड़ दी, जबकि केंद्र ने प्रदेश की वर्तमान सरकार को 1 रुपए का भी आर्थिक सहयोग नहीं दिया।

राजनीतिक द्वेष के चलते जनता को सजा दे रही
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में सत्ता से बाहर किए जाने पर भाजपा राजनीतिक द्वेष के चलते हिमाचल की जनता को सजा दे रही है। इसी बदले की भावना के कारण केंद्र न तो राहत दे रहा है, न प्रदेश के अधिकारों पर निर्णय ले रहा है। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम