Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

SA vs NZ 1st T20: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

15 मार्च, 2026 07:58 PM

नकोबानी मोकोएना (तीन विकेट) और गेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमैन तथा केशव महाराज (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कॉनर एस्टरहाउजन (नाबाद 45) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 20 गेंदें शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।

92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 28 रन के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए। टोनी डीजॉर्जी (दो) और रूबिन हरमन (सात) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जेसन स्मिथ ने कॉनर एस्टरहाउजन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 10वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने जेसन स्मिथ (10) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने 16.4 ओवरों में तीन विकेट पर 93 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कॉनर एस्टरहाउजन ने 48 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 45 रनों की पारी खेली। डियान फॉरेस्टर ने नाबाद 16 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमीसन, जैकरी फॉक्स और मिचेल सैंटनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने एक के बाद एक लगातार विकेट गंवाये। डेवोन कॉनवे (एक), टॉम लैथम (सात), टिम रॉबिन्सन (छह), निक केली (दो) और बेवन जैकब्स (10) रन बनाकर आउट हुये। एक समय न्यूजीलैंड ने 36 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर और जेम्स नीशम की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट लिये 22 रन जोड़े। 10वें ओवर में केशव महाराज ने मिचेल सैंटनर (15) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद कोल मैककॉन्ची ने भी पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने नीशम के साथ सातवें विकेट के लिए 26 रन जोड़े। नीशम ने 21 गेदों में 26 रन बनाये। कोल मैककॉन्ची ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए। दोनों ही बल्लेबाजों को नकोबानी मोकोएना ने आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 14.3 ओवरों में 91 रन के स्कोर पर समेट दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए नकोबानी मोकोएना ने तीन विकेट और गेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमैन तथा केशव महाराज दो-दो विकेट लिए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा