Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

बाज़ार

RBL बैंक ने FCNR-B जमा के जरिए जुटाए 3.4 अरब डॉलर

03 सितंबर, 2026 12:07 PM

निजी क्षेत्र के RBL बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने रियायती स्वैप सुविधा की समाप्ति की तारीख 31 अगस्त तक विदेशी मुद्रा अनिवासी बैंक (एफसीएनआर-बी) जमा के जरिए 3.4 अरब डॉलर जुटाए हैं।

बैंक ने नियामकीय फाइलिंग में कहा, “31 अगस्त 2026 तक FCNR (B) जमा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की स्वैप सुविधा के तहत आरबीएल बैंक द्वारा 3.4 अरब डॉलर की जमा राशि जुटाई गई है।”

बैंक ने बताया कि इस तरह की जमाराशियों के आधार पर उसकी इंटरनेशनल बैंकिंग यूनिट द्वारा दिए गए ऋण 1.08 अरब डॉलर हैं।

बैंक ने कहा कि जमा जुटाने की प्रक्रिया में उसके प्रवर्तक एमिरेट्स एनबीडी और उसकी सहायक कंपनियों/संबद्ध इकाइयों का भी सहयोग रहा। इसमें मजबूत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)-भारत कॉरिडोर का लाभ उठाया गया।

FCNR (B) योजना के तहत बैंक विदेशी मुद्रा में जमा जुटाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं। ये विदेशी मुद्रा में नामित सावधि जमा होती हैं और मूलधन तथा ब्याज दोनों का भुगतान उसी विदेशी मुद्रा में किया जाता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विशेष डॉलर-रुपया विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा के तहत 31 अगस्त तक भारत में FCNR (B) जमा के रूप में 127.23 अरब डॉलर आए। मजबूत प्रतिक्रिया के बाद इस सुविधा की अंतिम तारीख को एक महीने आगे बढ़ाकर 31 अगस्त किया गया था।

आरबीआई ने FCNR (B) जमा, ओवरसीज फॉरेन करेंसी बॉरोइंग्स (ओएफसीबी) और एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग्स (ईसीबी) के लिए यह विशेष डॉलर-रुपया विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा 8 जून को शुरू की थी। इसका उद्देश्य विदेशी पूंजी आकर्षित करना और डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी गिरावट को रोकने में मदद करना था।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा व्यापार होने की उम्मीद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा व्यापार होने की उम्मीद

एआई से स्टार्टअप्स की रफ्तार बढ़ेगी, दुनिया देखेगी उद्यमिता का सबसे बड़ा उछाल: सैम ऑल्टमैन

एआई से स्टार्टअप्स की रफ्तार बढ़ेगी, दुनिया देखेगी उद्यमिता का सबसे बड़ा उछाल: सैम ऑल्टमैन

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला

चीन ने व्यापार असंतुलन से जुड़े प्रस्तावों पर जी20 की आम सहमति को रोका

चीन ने व्यापार असंतुलन से जुड़े प्रस्तावों पर जी20 की आम सहमति को रोका

बिना कीमत बढ़ाए अपडेट हुई Kawasaki Ninja 500, नए मॉडल ईयर के साथ बुकिंग शुरू

बिना कीमत बढ़ाए अपडेट हुई Kawasaki Ninja 500, नए मॉडल ईयर के साथ बुकिंग शुरू

अगस्त में GST कलेक्शन 14.8% बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये के पार

अगस्त में GST कलेक्शन 14.8% बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने व्यापारियों के लिए चीनी के स्टॉक की लिमिट को घटाकर 2,000 क्विंटल किया, 15 सितंबर से 30 नवंबर तक रहेगी प्रभावी

सरकार ने व्यापारियों के लिए चीनी के स्टॉक की लिमिट को घटाकर 2,000 क्विंटल किया, 15 सितंबर से 30 नवंबर तक रहेगी प्रभावी

भारतीय रेलवे ने ट्रैक पर कवच सिस्टम की तैनाती के लिए 170 करोड़ रुपए मंजूर किए

भारतीय रेलवे ने ट्रैक पर कवच सिस्टम की तैनाती के लिए 170 करोड़ रुपए मंजूर किए