Thursday, August 13, 2026
BREAKING
‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाएगी भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति की नई लहर संसद का मानसून सत्र समाप्त, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच कई अहम बिल हुए पास सीमाएं राज्यों को बांट सकती हैं, दिलों को नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया हिस्सा, अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज 15 August : स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त, लाल किला-राजघाट के रास्ते बंद, बॉर्डर सील भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देगी सरकार: सीएम सम्राट चौधरी

बाज़ार

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

13 अगस्त, 2026 06:02 PM

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी विनियमित संस्थाओं के लिए कर्ज की ब्याज दरों से जुड़े नियमों को एक समान बनाने के लिए नए मसौदा दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनका उद्देश्य मौद्रिक नीति का लाभ कर्ज लेने वालों तक बेहतर तरीके से पहुंचाना, कर्ज के जोखिम के अनुसार उचित ब्याज तय करना और कर्जदारों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करना है।

RBI ने बुधवार को ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (इंटरेस्ट रेट्स ऑन लोन्स एंड एडवांसेज) डायरेक्शंस, 2026’ नाम से मसौदा जारी किया। यह मसौदा RBI की 5 अगस्त 2026 को जारी विकासात्मक और नियामकीय नीतियों से जुड़ा है।

प्रस्तावित नियमों में स्थिर और बदलती ब्याज दर वाले कर्ज के लिए एक समान व्यवस्था बनाने की बात कही गई है। इसके तहत 1 अप्रैल 2027 से सभी बदलती ब्याज दर वाले कर्ज की ब्याज दर अधिकतम तीन महीने के भीतर बदली जा सकेगी।

मसौदे के अनुसार, MCLR तय करने के लिए नए जमा और नए कर्ज की भारित लागत के तीन महीने के औसत का इस्तेमाल किया जाएगा।

RBI ने कहा कि फिलहाल ब्याज दरों से जुड़े नियम मुख्य रूप से वाणिज्यिक बैंकों पर लागू होते हैं। इनमें छोटी वित्तीय बैंक और स्थानीय क्षेत्र के बैंक भी शामिल हैं। वहीं, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों के लिए ब्याज दरों से जुड़े नियम काफी हद तक कर्जदारों के साथ व्यवहार तक सीमित हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि अलग-अलग वाणिज्यिक बैंकों में MCLR जैसे आंतरिक मानकों को तय करने की प्रक्रिया में अंतर देखा गया है। वहीं, स्थिर ब्याज दर वाले कर्ज के लिए भी मौजूदा नियम सीमित हैं।

मसौदे में कहा गया है कि बदलती ब्याज दर वाले कर्ज में क्रेडिट जोखिम से जुड़े प्रीमियम को छोड़कर अन्य जोखिम से जुड़े हिस्सों में तीन साल तक बदलाव नहीं किया जा सकेगा। क्रेडिट जोखिम प्रीमियम में बदलाव तभी किया जा सकेगा, जब कर्जदार की जोखिम स्थिति में बदलाव आए।

मौजूदा बदलती ब्याज दर वाले कर्ज को 1 अप्रैल 2029 तक नई व्यवस्था में लाना होगा। इसके लिए कर्जदार की सहमति जरूरी होगी और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या ब्याज दर में बढ़ोतरी नहीं की जा सकेगी।

RBI ने मसौदा नियमों पर 11 सितंबर 2026 तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। लोग RBI की वेबसाइट पर ‘कनेक्ट 2 रेगुलेट’ पोर्टल या ईमेल के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं।

प्राप्त सुझावों की समीक्षा के बाद RBI प्रत्येक श्रेणी की विनियमित संस्था के लिए अंतिम दिशानिर्देश अलग से जारी करेगा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में बड़ी बिकवाली; टीसीएस करीब 6 प्रतिशत तक टूटा

चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में बड़ी बिकवाली; टीसीएस करीब 6 प्रतिशत तक टूटा

वैश्विक तनावों के बीच कीमती धातुओं में रौनक बरकरार, सोना-चांदी 1.10 प्रतिशत तक उछले

वैश्विक तनावों के बीच कीमती धातुओं में रौनक बरकरार, सोना-चांदी 1.10 प्रतिशत तक उछले

म्यूचुअल फंड निवेशकों का भरोसा कायम, जुलाई में ₹2.35 लाख करोड़ का शुद्ध निवेश: AMFI रिपोर्ट

म्यूचुअल फंड निवेशकों का भरोसा कायम, जुलाई में ₹2.35 लाख करोड़ का शुद्ध निवेश: AMFI रिपोर्ट