Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ऐलान, पंजाब में बनेंगे 13000 अत्याधुनिक स्टेडियम

14 जुलाई, 2025 01:52 PM

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को ऐलान किया किराज्य सरकार जल्द ही पूरे पंजाब में 13000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण शुरू करेगी, जिनमें से पहले चरण के तहत 3083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य पहले ही चल रहा है। अपने सरकारी आवास पर मीडियाकर्मियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कहावत सभी जानते हैं कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा पंजाब के युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये स्टेडियम पूरे राज्य में, खासकर गांव स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने में अधिक सहायक होंगे। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने खेल के बुनियादी ढांचे के विकास या युवाओं के रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में नशे का कारोबार बिना किसी रोकटोक के इतने बड़े पैमाने पर फैल गया और पंजाब के कई युवा नशे के आदी हो गए।

भगवंत सिंह मान ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम के कारण राज्य की स्थिति अब दिन-ब-दिन बदल रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि युवाओं को खेलों से जोडऩे और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब के प्रत्येक गांव में आधुनिक खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक ऐतिहासिक मिशन शुरू किया है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर और विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले होनहार खिलाडिय़ों को इन नई सुविधाओं में उभरते खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने पुष्टि की कि पंजाब सरकार राज्य की खोई हुई शान को बहाल करने के अपने प्रयासों में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भले ही पिछली सरकारों ने खेल के बुनियादी ढांचे की पूरी तरह उपेक्षा की, फिर भी कई खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत दृढ़ता और मेहनत से नाम कमाने में सफल रहे। खेल प्रेमी और राज्य के मुखिया होने के नाते उन्होंने राज्य के युवाओं को नशे से दूर रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, जिससे पंजाब के युवा हर क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां