Thursday, July 09, 2026
BREAKING
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार, कंज्यूमर स्टॉक्स में खरीदारी ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी को मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर', गूंजा जन गण मन... होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की क्षमता कमजोर करने के लिए अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन किए हमले मेलबर्न में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्योता, बोले-स्वच्छ ऊर्जा, एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाएं पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हुए शामिल, ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज से की मुलाकात टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने... राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल सैफ अली खान से एक सीन नं*गे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड

चंडीगढ़

PUCSC प्रेसिडेंट आयुष के एडमिशन पर बवाल:ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं का UILS के गेट पर धरना; जांच की मांग

22 नवंबर, 2022 06:15 PM

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल(PUCSC) के प्रेसिडेंट अयुष खटकड़ के एडमिशन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आज BJP की स्टूडेंट पार्टी ABVP और कांग्रेस की स्टूडेंट पार्टी NSUI ने सांझे रूप से यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के गेट पर (UILS) के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। अयुष के एडमिशन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए स्टूडेंट पार्टियां UILS की चेयरपर्सन के इस्तीफे तक की मांग कर रहे हैं।

आरोप लगाया गया कि अयुष का एडमिशन UILS ने 2 बार दिखाया है। वहीं डॉक्यूमेंट में उनका एडमिशन 17 अक्तूबर वाला चल रहा है। जबकि 12 अक्तूबर को स्टूडेंट्स काउंसिल के नॉमिनेशन फाइल हुए थे। ऐसे में अयुष स्टूडेंट्स काउंसिल के चुनावों के लिए योग्य ही नहीं थे।

कहा गया है कि कैटेगरी की सीटों को डी-रिजर्व भी नहीं किया गया था। जानकारी के मुताबिक UILS में अयुष का एडमिशन एडवोकेट कोटा में हुआ है। कहा गया है कि अयुष का एडमिशन जनरल कैटेगरी में हुआ है जबकि SC कोटे की सीटों को डी-रिजर्व बाद में किया गया था। वहीं दूसरी ओर UILS विभाग को कहना है कि पहले अयुष का एडमिशन एडवोकेट कोटे में हुआ था। वहीं बाद में सीट खाली होने पर फ्रेश लॉ ग्रेजुएट में आया। ऐसे में दोनों लिस्ट में उनका नाम दिख रहा है।

AAP और यूनिवर्सिटी प्रशासन की मिलीभगत बताई
ABVP नेता हरीश गुज्जर ने आरोप लगाया कि यह यूनिवर्सिटी प्रशासन, UILS चेयरपर्सन और आम आदमी पार्टी(AAP) की मिलीभगत है। यूनिवर्सिटी में फर्जी एडमिशन का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाया गया कि अयुष का फर्जी एडमिशन करवा कर उसे चुनाव लड़वाया गया। मांग की गई कि इस एडमिशन की जांच हो और फिर से काउंसलिंग की जाए। इसके अलावा चेयरपर्सन को अपनी कुर्सी से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं गलत तरीके से एडमिशन के बाद प्रेसिडेंट बने अयुष खटकड़ को अपनी कुर्सी से इस्तीफा देना चाहिए।

वहीं NSUI नेता ने कहा कि UILS में पहले 7 तारीख को एडमिशन हुआ था और उसके बाद 17 तारीख को एडमिशन हुआ। अगर 7 तारीख को अयुष खटकड़ का एडमिशन हो गया था तो 17 तारीख को एडमिशन की क्या जरूरत पड़ी थी। अब अयुष की 17 तारीख वाली एडमिशन चल रही है। वहीं स्टूडेंट चुनावों को लेकर नॉमिनेशन 12 तारीख को हुई थी।

बता दें कि AAP की स्टूडेंट पार्टी छात्र युवा संघर्ष समिति पहली बार पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स काउंसिल के चुनावों में खड़ी हुई थी। सिर्फ प्रेसिडेंट की पोस्ट के लिए इसने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार