Sunday, June 01, 2025
BREAKING
भारत की प्रगति और आर्थिक ताकत की आधारशिला बन रही हैं महिलाएं : पीएम मोदी भारी बारिश के चलते NH-13 पर भूस्खलन की चपेट में आई गाड़ी, सात लोगों की मौत नड्डा बोले- जब तक पाकिस्तान की गलत निगाह रहेगी, तब तक जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.99 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 692.72 अरब डॉलर पर पहुंचा कोलंबिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए आतंकियों पर शोक जताने वाला बयान वापस लिया, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दी जानकारी पंचकूला जिला में मॉक ड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति में बचाव के लिए लोगों को किया गया रेस्क्यू 3 पंजाब गर्ल्स बटालियन NCC ने आपदा तैयारी को बढ़ावा देने के लिए की 10 संस्थानों में Mock Drill कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! Mann Government ने वन विभाग के 378 मुलाजिमों की नौकरी की पक्की India में बढ़े Covid-19 के सक्रिय मामले, 7 लोगों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय चंडीगढ़ में पुरानी परंपराओं और आम आदमी की सहूलियत को खत्म करने का षड्यंत्र: RTI एक्टिविस्ट आर के गर्ग का आरोप

राष्ट्रीय

PM मोदी का तृणमूल पर तीखा हमला; बोले - बंगाल की जनता को अब बदलाव चाहिए, भ्रष्टाचार नहीं

29 मई, 2025 07:11 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य हिंसा, भ्रष्टाचार और अराजकता से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि लोग अब इस निर्मम सरकार से छुटकारा चाहते हैं। मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद और मालदा में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं आम नागरिकों की पीड़ा के प्रति तृणमूल कांग्रेस शासन की ‘‘क्रूरता और उदासीनता'' की याद दिलाती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज पश्चिम बंगाल कई संकटों से जूझ रहा है। लोग निर्मम सरकार नहीं चाहते। वे बदलाव और सुशासन चाहते हैं। इसलिए पूरा बंगाल कह रहा है कि उन्हें अब क्रूरता और भ्रष्टाचार नहीं चाहिए।''



प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य में पहला संकट व्यापक हिंसा और अराजकता है जो समाज के ताने-बाने को नष्ट कर रहा है। दूसरा, माताओं और बहनों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है, जो उनके खिलाफ किए गए भयानक अपराधों से और भी बढ़ गई है।'' मोदी ने कहा कि बंगाल में तीसरा संकट बढ़ती बेरोजगारी और अवसरों की कमी से युवाओं में बढ़ती निराशा है जबकि चौथा संकट ‘‘व्यापक भ्रष्टाचार'' है जो व्यवस्था में जनता के विश्वास को खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘पांचवां संकट सत्तारूढ़ पार्टी की स्वार्थपूर्ण राजनीति से उपजा है, जिससे गरीबों को उनका वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है। मुर्शिदाबाद और मालदा की घटनाएं तृणमूल कांग्रेस सरकार की क्रूरता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उसकी विफलता के स्पष्ट उदाहरण हैं।'' पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर निशाना साधते हुए मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के माध्यम से ‘‘हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों का भविष्य बर्बाद करने'' का आरोप लगाया।

 


उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ कुछ हजार शिक्षकों की बर्बादी नहीं है, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था बिगड़ रही है। अब भी तृणमूल कांग्रेस अपनी गलतियों को स्वीकार करने से इनकार कर रही है। इसके बजाय वे अदालतों और न्यायिक प्रणाली को दोष दे रहे हैं।'' मोदी ने कहा कि बंगाल के युवा, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार इस भ्रष्टाचार का खामियाजा भुगत रहे हैं और राज्य के लोगों का अब तृणमूल कांग्रेस की सरकार से भरोसा उठ गया है। प्रधानमंत्री ने हाल में नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल सरकार की अनुपस्थिति को लेकर भी निराशा व्यक्त की तथा आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की रुचि विकास से अधिक राजनीति में है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत की प्रगति और आर्थिक ताकत की आधारशिला बन रही हैं महिलाएं : पीएम मोदी

भारत की प्रगति और आर्थिक ताकत की आधारशिला बन रही हैं महिलाएं : पीएम मोदी

भारी बारिश के चलते NH-13 पर भूस्खलन की चपेट में आई गाड़ी, सात लोगों की मौत

भारी बारिश के चलते NH-13 पर भूस्खलन की चपेट में आई गाड़ी, सात लोगों की मौत

नड्डा बोले- जब तक पाकिस्तान की गलत निगाह रहेगी, तब तक जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

नड्डा बोले- जब तक पाकिस्तान की गलत निगाह रहेगी, तब तक जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

कोलंबिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए आतंकियों पर शोक जताने वाला बयान वापस लिया, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दी जानकारी

कोलंबिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए आतंकियों पर शोक जताने वाला बयान वापस लिया, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दी जानकारी

India में बढ़े Covid-19 के सक्रिय मामले, 7 लोगों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

India में बढ़े Covid-19 के सक्रिय मामले, 7 लोगों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

PM मोदी को जान से मारने की धमकी से हड़कंप, 4 घंटे में गिरफ्तार हुआ आरोपी, जानें कौन है आरोपी समीर रंजन

PM मोदी को जान से मारने की धमकी से हड़कंप, 4 घंटे में गिरफ्तार हुआ आरोपी, जानें कौन है आरोपी समीर रंजन

NEET-PG 2025 पर Supreme Court का बड़ा फैसला- एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा, कोर्ट ने जारी किए निर्देश

NEET-PG 2025 पर Supreme Court का बड़ा फैसला- एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा, कोर्ट ने जारी किए निर्देश

नीतीश कुमार ने जाति जनगणना के लिए पीएम मोदी को दिल से धन्यवाद दिया

नीतीश कुमार ने जाति जनगणना के लिए पीएम मोदी को दिल से धन्यवाद दिया

कांग्रेस की ‘जय हिंद यात्रा' असल में ‘जय पाकिस्तान यात्रा' जैसी लग रही है: BJP

कांग्रेस की ‘जय हिंद यात्रा' असल में ‘जय पाकिस्तान यात्रा' जैसी लग रही है: BJP

इंजीनियर के घर छापा, 2 करोड़ कैश खिड़की से फेंका, ओडिशा से भ्रष्टाचार का हैरान कर देने वाला मामला आया सामने

इंजीनियर के घर छापा, 2 करोड़ कैश खिड़की से फेंका, ओडिशा से भ्रष्टाचार का हैरान कर देने वाला मामला आया सामने