Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

PGI में अब कब तक होंगे टेस्ट! लाखों मरीजों के लिए राहत भरी खबर

17 नवंबर, 2025 07:08 PM

चंडीगढ़ : पी.जी.आई. की ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों के लिए जांच सुविधाओं के विस्तार पर महीनों से चल रही चर्चा अब निर्णायक दौर में पहुंच रही है। इसी महीने होने वाली एस.एफ.सी. (स्थायी वित्त कमेटी) की बैठक में यह तय हो जाएगा कि जांच सुविधा 24 घंटे चलेगी या इसे शाम 7-8 बजे तक बढ़ाया जाएगा। यह फैसला लाखों मरीजों के लिए राहत की बात हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो दूर-दराज के इलाकों से सुबह-सुबह ओ.पी.डी. पहुंचते हैं और डॉक्टर को दिखाने और शुल्क जमा करने के दौरान रक्त ब्लड क्लेक्शन सेंटर बंद हो जाते हैं। ऐसे मरीजों को अगले दिन फिर से जांच के लिए पी.जी.आई. आना पड़ता है, जिससे समय, पैसा और परेशानी का सामना करना पड़ता है।


डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय का कहना है कि फिलहाल एस.एफ.सी. की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। अभी तक योजना यह थी कि जांच 24 घंटे की जाए, लेकिन कुछ संकायों ने सुझाव दिया है कि 24 घंटे की बजाय शाम 7 या 8 बजे तक जांच की जाए। ज्यादातर ओपीडी शाम 4 या 5 बजे बंद हो जाती हैं। इसलिए, अगर ओ.पी.डी. के बाद शाम 7 बजे तक जांच जारी रहे, तो मरीजों को फायदा होगा। आपात स्थिति में 24 घंटे जांच चल रही है। बैठक के बाद ही तय होगा कि जांच 24 घंटे होगी या सीमित समय के लिए।


मौजूदा ब्लड कलेक्शन सेंटर सुबह 8 से 11 बजे तक सेंपल लेता है
पिछले कुछ वर्षों में ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजो की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। मरीज सुबह लाइन में लगकर डॉक्टर के पास पहुंचता है। वहां जाँच के बाद, डॉक्टर मरीज को जांच के लिए लिखते हैं। शुल्क जमा करने के बाद, जब तक मरीज जांच के लिए जाता है, तब तक ब्लड कलेक्शन सेंटर बंद हो चुका होता है। पी.जी.आई. अस्पताल में आने वाले मरीजों का एक बड़ा हिस्सा दूर-दराज के इलाकों से आता है, जिसके कारण उन्हें अगले दिन जांच के लिए आना पड़ता है या पी.जी.आई. में ही रुकना पड़ता है।


इसलिए यह नई सुविधा मरीजों के समय की बचत करने में काफी कारगर साबित होगी। पी.जी.आई. के डॉक्टर कुछ टेस्ट संस्थान में ही करवाने पर जोर देते हैं। ऐसे में अगर कोई मरीज बाहर से जांच करवाना चाहे, तो नहीं करवा पाता। नई ओ.पी.डी. में मौजूद ब्लड कलेक्शन सेंटर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सैंपल लेता है। मरीज ज्यादा होने पर सेंटर कभी-कभी दोपहर 12 बजे तक भी खुला रहता है। ओ.पी.डी. में रोजाना मरीजों की संख्या लगभग 10 हजार है। जिन मरीजों का नंबर सुबह आता है, वे तो समय पर सैंपल दे देते हैं, लेकिन कई विभागों की ओ.पी.डी. शाम 4 या 5 बजे तक चलती है, जिसके कारण वे मरीज न तो जांच शुल्क देते हैं और न ही सैंपल देते हैं। इस वजह से उन्हें अगले दिन शुल्क चुकाने के बाद ही सैंपल देना पड़ता है।


कुछ जांचों की रिपोर्ट आने में लगते हैं 5 से 7 दिन
दैनिक जांचों में बायोकेमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी, रेडियोलॉजी और अन्य रक्त जांच शामिल हैं, जिनकी रिपोर्ट एक दिन में मिल जाती है, जिसे पी.जी.आई. द्वारा ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा, इम्यूनोलॉजी विभाग के टेस्ट, कैंसर मार्कर टेस्ट और बायोप्सी टेस्ट की रिपोर्ट आने में 5 से 7 दिन का समय लगता है। पी.जी.आई. के निदेशक कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनका ध्यान ज्यादा से ज्यादा मरीज-अनुकूल सुविधाएं बढ़ाने पर है, ताकि मरीजों को फायदा हो और अस्पताल में भीड़ कम हो। इसलिए, यह सेवा किसी निजी कंपनी को सौंपी जा सकती है और कंपनी के रेट पी.जी.आई. के रेट पर ही तय होंगे। इसके अलावा, कैंपस में ही एक टेस्टिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। अगर यह व्यवस्था लागू हो जाती है, तो मरीज शाम 5 बजे की छुट्टी के बाद भी टेस्ट करा सकेंगे और घर लौट सकेंगे। बार-बार पी.जी.आई. जाने की उनकी परेशानी खत्म हो सकती है।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका