Monday, March 23, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्यौता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगों का प्रस्ताव पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका- सीएम नायब सिंह सैनी अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार - सीएम नायब सिंह सैनी शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है देश की आजादीः आरती सिंह राव रुपए की गिरावट से उजागर हुई आर्थिक कुप्रबंधन की सच्चाई : कुमारी सैलजा हिमाचल सरकार के रेस्ट हाउसों में कैटरिंग सेवाओं को आउटसोर्स करने की तैयारी: मुख्यमंत्री CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाले तीन आरोपी भट्टाकुफर से गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश का बजट निराशाजनक, जनविरोधी: इंदु गोस्वामी प्रदेश के हर घर-खेत तक पहुंचेगा पानी, डिप्टी सीएम का ऐलान, प्रदेश में 10 हजार जल योजनाएं जारी

चंडीगढ़

NIRF Ranking 2025: देश की टॉप 10 यूनिवर्सिटी में इस संस्थान ने मारी बाजी, कौन खिसका नीचे कौन आया ऊपर, जानें

04 सितंबर, 2025 07:11 PM

शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग 2025 जारी कर दी है। देश के टॉप संस्थानों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य श्रेणियों की सूची NIRF की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर देखी जा सकती है। यह रैंकिंग का 10वां संस्करण है। इस साल स्टेट यूनिवर्सिटी की सूची में कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि पिछले साल यह यूनिवर्सिटी दूसरे नंबर पर रही थी। वहीं, चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी, जो पिछले साल पहले नंबर पर थी, इस बार एक स्थान नीचे खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गई है।

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी, जिसने पिछले साल पांचवां स्थान हासिल किया था, इस बार दो पायदान ऊपर चढ़ते हुए तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। विशाखापट्टनम की आंध्र यूनिवर्सिटी, जो पिछले साल सातवें नंबर पर थी, अब चौथे स्थान पर आ गई है। केरल यूनिवर्सिटी ने भी प्रदर्शन में सुधार किया है और पिछले साल नौवें नंबर से छलांग लगाकर इस बार पांचवें नंबर पर आ गई है।

इसी तरह, कोचिन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जो पिछली बार दसवें स्थान पर थी, इस साल छठे नंबर पर पहुंच गई है। हैदराबाद की ओस्मानिया यूनिवर्सिटी सातवें स्थान पर रही है।

जादवपुर विश्वविद्यालय का इतिहास
जादवपुर यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है। इसकी स्थापना 25 जुलाई 1906 को ‘बंगाल तकनीकी संस्थान’ के रूप में की गई थी। बाद में 24 दिसंबर 1955 को इसका नाम बदलकर ‘जादवपुर विश्वविद्यालय’ रखा गया। यहां अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट स्तर की पढ़ाई होती है।

NIRF रैंकिंग 2024 में इन संस्थानों ने किया था बेहतर प्रदर्शन
पिछले साल NIRF रैंकिंग 2024 में चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी ने स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटीज की सूची में पहला स्थान हासिल किया था। दूसरे नंबर पर जादवपुर यूनिवर्सिटी, तीसरे पर पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, चौथे पर कलकत्ता यूनिवर्सिटी और पांचवें स्थान पर पंजाब यूनिवर्सिटी रही थी।

वहीं, छठे नंबर पर हैदराबाद की ओस्मानिया यूनिवर्सिटी, सातवें पर आंध्र यूनिवर्सिटी, आठवें पर कोयंबटूर की भर्तियार यूनिवर्सिटी, नौवें पर केरल यूनिवर्सिटी और दसवें नंबर पर कोचिन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रही थी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन