Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

Mother Dairy milk Price Cut: मदर डेयरी ने घटाए दाम, दूध हुआ 2 रुपये सस्ता, पनीर-घी-बटर भी सस्ते

16 सितंबर, 2025 05:31 PM

GST प्रणाली में हालिया बदलाव के बाद मदर डेयरी ने अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती की है। खासकर दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। मदर डेयरी ने घोषणा की है कि वह अपने कई वैल्यू-ऐडेड डेयरी उत्पादों और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स के दाम कम कर रही है। यह नया मूल्य निर्धारण 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। इससे न केवल ग्राहकों की जेब पर राहत मिलेगी, बल्कि पूरे डेयरी सेक्टर और किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

किस प्रोडक्ट पर कितना होगा फायदा?
सबसे बड़ा फायदा पैक्ड UHT दूध को मिलेगा, जिस पर पहले 5% जीएसटी लगता था, अब इसे पूरी तरह से 0% कर दिया गया है। इसका मतलब है कि इस दूध का मूल्य सीधे घटेगा और उपभोक्ताओं को सस्ता मिलेगा। इसके अलावा पनीर, घी, बटर, चीज, मिल्कशेक और आइसक्रीम जैसे डेयरी उत्पादों पर लगने वाला टैक्स 12-18% से घटाकर मात्र 5% कर दिया गया है, जिससे इन चीजों के दाम में भी कमी आएगी।

मदर डेयरी के कई फूड प्रोडक्ट्स जैसे फ्रोजन स्नैक्स, जैम, अचार, नारियल पानी और टमाटर प्यूरी पर भी अब टैक्स दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई है, जिससे इन उत्पादों के दाम भी कम होंगे और ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेंगे।

नई रेट लिस्ट
अब नए दामों की लिस्ट के मुताबिक, टेट्रा पैक दूध का एक लीटर जो पहले 5% GST सहित 77 रुपये में बिकता था, अब आपको 75 रुपये में मिलेगा। घी का 750 ग्राम का टीन जो पहले 750 रुपये का था, अब 720 रुपये में उपलब्ध होगा। 200 ग्राम पनीर की कीमत भी घटकर 95 रुपये से 92 रुपये हो गई है। वहीं, 200 ग्राम चीज स्लाइस की कीमत 170 रुपये से कम होकर 160 रुपये रह गई है।

400 ग्राम पनीर का पैकेट पहले 180 रुपये में मिलता था, जो अब 174 रुपये में मिलेगा। मलाई पनीर का 200 ग्राम पैक भी 100 रुपये से घटकर 97 रुपये का हो गया है। मदर डेयरी के टेट्रा पैक दूध का 450 मिलीलीटर पैक पहले 33 रुपये का था, अब 32 रुपये में मिलेगा। साथ ही, 180 मिलीलीटर मिल्कशेक का पैक भी 30 रुपये की जगह अब 28 रुपये में मिल सकेगा।

कौन से प्रोडक्ट्स के दाम नहीं बढ़ेंगे?
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि फुल क्रीम दूध, टोंड मिल्क, गाय का दूध जैसे पॉली पैक दूध पर पहले से ही कोई जीएसटी नहीं लगता था और अब भी इन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसलिए इन उत्पादों के दामों में कोई बदलाव नहीं होगा।

मदर डेयरी का बयान
मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंडलिश ने बताया, “जीएसटी दरों में हालिया कटौती से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। हम पूरी टैक्स छूट सीधे ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं। इससे न सिर्फ पैक्ड फूड की खपत बढ़ेगी, बल्कि किसानों और डेयरी उद्योग के हर स्तर पर इसका सकारात्मक असर होगा।”

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान