Monday, July 06, 2026
BREAKING
पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

राष्ट्रीय

तेजस्वी यादव पर दर्ज हुई प्राथमिकी, ‘माई बहन योजना' के नाम पर ठगी का आरोप

16 सितंबर, 2025 05:33 PM

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में गुड़िया देवी नाम की एक महिला ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सहित चार नेताओं पर ठगी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस प्राथमिकी में गुड़िया देवी ने तेजस्वी यादव के साथ राजद के सांसद संजय यादव, पूर्व विधायक और राजद नेता ऋषि मिश्रा और कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मस्कुर अहमद उस्मानी को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि राजद प्रायोजित माई बहन योजना का फॉर्म भरवाते हुए उससे 200 रुपये लिए गए।

गुड़िया ने अपने आरोप में लिखा है कि इस योजना के तहत 2500 रुपये प्रतिमाह लाभ देने की बात कही गई है और इसके एवज में उससे फॉर्म की कीमत 200 रुपए लेने के साथ आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल की भी जानकारी ली गयी। गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार आने भाषणों में कहते आए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद अगर उनकी सरकार आएगी तो महिलाओं के किए ‘माई बहन योजना' के तहत उन्हें 2500 रुपये महीना दिया जाएगा। उन्होंने अपने भाषणों में कहीं नही कहा है कि इसके लिए चुनाव से पहले फॉर्म भरना होगा और 200 रुपए की फीस देनी होगी। इसी संदर्भ में गुड़िया देवी ने अपनी प्राथमिकी में दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना के थानाध्यक्ष को लिखा है कि उन्होंने जब 200 रूपये के फॉर्म और 2500 रूपये खाते में आने की बात अपने पति मिथिलेश भगत को बताई तो उन्होंने इस ठगी को उजागर किया।

तेजस्वी और विपक्ष के चार नेताओं के ऊपर दर्ज प्राथमिकी को उसी दिन बिहार सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता जीवेश कुमार पर दर्ज प्राथमिकी के साथ जोड़ा जा रहा है। जीवेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक युट्यूबर को गाली देने के साथ पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए। सोमवार को युट्यूबर के समर्थन में राजद नेता तेजस्वी यादव दरभंगा पहुंचे थे और संबंधित थाने पर दबाव डाल कर मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसके साथ ही चुनाव से पहले नेताओ पर प्राथमिकी दर्ज करवाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित