Friday, July 31, 2026
BREAKING
रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद 'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा' '100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

बाज़ार

ITR दाखिल करने की आज आखिरी तारीख, करीब 5.5 करोड़ लोगों ने भरा रिटर्न

31 जुलाई, 2026 02:26 PM

असेसमेंट ईयर 2026-27 (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) जमा करने की अंतिम तारीख आज शुक्रवार 31 जुलाई है। आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक देशभर में 5.45 करोड़ लोगों ने अपना आईटीआर दाखिल कर दिया है।

विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इनमें से 5.06 करोड़ रिटर्न वेरिफाई हो चुके हैं और 2.33 करोड़ आईटीआर प्रोसेस भी किए जा चुके हैं।

सरकार ने अब तक ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आयकर विभाग लगातार नागरिकों से अपील कर रहा है कि वे आखिरी क्षणों का इंतजार न करें और आज ही अपना रिटर्न दाखिल कर दें।

समय पर ITR न भरने पर क्या होगा?

– जुर्माना: 5 लाख रुपये तक की आय पर ₹1,000 और 5 लाख से अधिक आय पर ₹5,000 तक का जुर्माना लग सकता है।
– ब्याज: इसके अलावा, यदि अगर आपकी आय सरकार द्वारा दी गई आयकर छूट से अधिक है और तो देय कर पर आपको प्रति महीने (आईटीआर फाइल करने तक) एक प्रतिशत प्रति महीने के ब्याज का भुगतान करना होता है।
– नुकसान: समय पर ITR न भरने पर वित्तीय वर्ष के नुकसान को आगे ले जाने और भविष्य के मुनाफे से समायोजित करने का अधिकार भी खो सकता है।

समय पर ITR दाखिल करने के कई फायदे भी हैं

रिफंड तेजी से मिलता है, कर छूट का पूरा लाभ मिलता है और भविष्य के टैक्स प्लानिंग में आसानी होती है। विभाग ने सभी करदाताओं से आग्रह किया है कि वे आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाकर आज ही अपना रिटर्न दाखिल कर दें और आखिरी समय की भीड़ से बचें। (इनपुट-एजेंसी)

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

माइक्रोसॉफ्ट की शानदार तिमाही, AI की बढ़ती मांग से नेट प्रॉफिट 35.8 अरब डॉलर पहुंचा

माइक्रोसॉफ्ट की शानदार तिमाही, AI की बढ़ती मांग से नेट प्रॉफिट 35.8 अरब डॉलर पहुंचा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट

अमेरिकी फेड के फैसले का असर, भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला

अमेरिकी फेड के फैसले का असर, भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल

होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट

होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट

बैंकों ने वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में वसूले 26,170 करोड़ रुपए : केंद्र

बैंकों ने वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में वसूले 26,170 करोड़ रुपए : केंद्र

आईटीआर फाइलिंग: अब तक 4.7 करोड़ लोगों ने दाखिल किया आयकर रिटर्न, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

आईटीआर फाइलिंग: अब तक 4.7 करोड़ लोगों ने दाखिल किया आयकर रिटर्न, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार, फेड के फैसले का इंतजार

सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार, फेड के फैसले का इंतजार

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी