Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

फीचर

ISRO और NASA मिलकर 10 जून को निजी अंतरिक्ष मिशन Ax-4 करेंगे लॉन्च

08 जून, 2025 04:39 PM

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने आज शनिवार को घोषणा की कि वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ मिलकर एक ऐतिहासिक निजी अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने जा रही है। इस मिशन का नाम Axiom Mission 4 (Ax-4) है, जो Axiom Space कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह मिशन 10 जून, मंगलवार को सुबह 8:22 बजे (स्थानीय समयानुसार) फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा। इस मिशन की सबसे खास बात यह है कि इसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला शामिल होंगे, जो इस मिशन में पायलट की भूमिका निभाएंगे। यह पहला अवसर होगा जब कोई ISRO अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक एक निजी मिशन में जाएगा। गौरतलब है कि यह मिशन अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई सहमति का परिणाम है, जिसमें भारत और अमेरिका ने अंतरिक्ष सहयोग को और मजबूत करने का वादा किया था।

बता दें कि Ax-4 मिशन SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च होगा और नई ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए चालक दल को अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का डॉकिंग समय अगले दिन यानी बुधवार, 11 जून को दोपहर 12:30 बजे (स्थानीय समय) तय किया गया है। यह मिशन लगभग दो सप्ताह तक चलेगा, जिसमें चालक दल विज्ञान से जुड़े प्रयोग, शैक्षणिक कार्यक्रम और वाणिज्यिक गतिविधियों को अंजाम देगा। NASA, ISRO, और Axiom Space के बीच यह गहरा सहयोग पांच संयुक्त विज्ञान परियोजनाओं और दो STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) से जुड़े इन-ऑर्बिट प्रयोगों के जरिए भी दिखेगा।

मिशन में कुल चार अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे। इस मिशन की कमान पूर्व NASA अंतरिक्ष यात्री और Axiom Space में मानव अंतरिक्ष उड़ान की निदेशक पेगी व्हिटसन के पास होगी। वहीं शुभांशु शुक्ला पायलट के रूप में शामिल होंगे, जबकि पोलैंड के ESA (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी) परियोजना अंतरिक्ष यात्री स्लावोश उज्नान्स्की विस्नेवस्की और हंगरी के टिबोर कापू मिशन स्पेशलिस्ट होंगे। इस मिशन के साथ ही पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रुकेंगे।

NASA इस मिशन की जिम्मेदारी अंतरिक्ष यान के स्टेशन के पास पहुंचने के समय से लेकर पूरे प्रवास और वापसी तक निभाएगा। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी साझा की और लॉन्च की तारीख और समय की पुष्टि की। यह मिशन भारत, अमेरिका और अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के बीच बढ़ते अंतरिक्ष सहयोग का प्रतीक है और निजी कंपनियों जैसे Axiom Space और SpaceX की अहम भूमिका को भी दर्शाता है।-

 

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया