Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

IPS Y Puran Kumar Suicide Case: चंडीगढ़ में महापंचायत में हंगामा, सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम

12 अक्टूबर, 2025 06:56 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले को लेकर न्याय संघर्ष मोर्चा ने बड़ा कदम उठाते हुए 31 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया है। इस समिति की अगुवाई में रविवार को दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित गुरु रविदास भवन में महापंचायत का आयोजन किया गया।

महापंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि हरियाणा के डीजीपी शत्रूजीत कपूर को तुरंत पद से हटाया जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की गई है। संघर्ष समिति ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, यदि इस अवधि में कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई है, जिसमें शहर की सफाई व्यवस्था बाधित करने जैसे कदम भी शामिल होंगे।

राजकुमार सैनी के बयान से हुआ हंगामा
महापंचायत के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने मंच से कहा, “हम वाल्मीकि की पूजा करते हैं, वह स्वयं ब्राह्मण थे।” इस बयान का उपस्थित लोगों ने तीखा विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख आयोजकों ने सभी से शांत रहने और मर्यादा बनाए रखने की अपील की, जिसके बाद हालात सामान्य हुए।

संघर्ष समिति की स्थिति स्पष्ट
संघर्ष समिति के सदस्य गुरमिल सिंह ने स्पष्ट किया कि अभी तक परिवार और सरकार के बीच किसी भी प्रकार की सहमति नहीं बनी है। परिवार की मुख्य मांग है कि डीजीपी शत्रूजीत कपूर और रोहतक के एसपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। जब तक कार्रवाई नहीं होती, कोई अन्य वार्ता या निर्णय नहीं लिया जाएगा।

बेटी को नौकरी देने की खबरें भ्रामक
संघर्ष समिति ने इस दावे को खारिज किया कि वाई पूरण कुमार की बेटी को डीएसपी बनाने या किसी अन्य सरकारी पद की पेशकश की गई है। समिति ने आरोप लगाया कि ऐसी भ्रामक खबरें सरकार की ओर से माहौल को भ्रमित करने के लिए फैलाई जा रही हैं।

31 सदस्यीय समिति में ये लोग शामिल
न्याय संघर्ष मोर्चा द्वारा गठित 31 सदस्यीय समिति में चौधरी लहरी सिंह, राजेश कालिया, ओपी चोपड़ा, अमित खेरवाल, बृज पाल, रवि गौतम, मुकेश कुमार, ओपी इंदल, प्रो. जय नारायण, गुरमिल सिंल, त्रिलोक चंद, रेशम सिंह, जय भगवान राठी, प्रवीन टांक, सुरेश बेनीवाल, रवि कुंडली, सुरेंद्र खुड्डा, समदेश वैद, गौतम भोरिया, दिनेश वाल्मीकि, एडवोकेट कृती, सुनील बागड़ी, राज कपूर अहलावत, कृष्ण कुमार, करमवीर वौध और डॉ. रीतू शामिल हैं।

तीन घंटे चली बैठक, सहमति नहीं बनी
इससे पहले सेक्टर-11 स्थित कोठी में एडीजीपी पूरण कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी. कुमार के साथ वरिष्ठ अधिकारी राजेश खुल्लर, गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, अमनीत के विधायक भाई और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। करीब तीन घंटे की बैठक के बाद अमनीत अपने भाई के साथ सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास लौट गईं। फिलहाल, हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ पुलिस उनकी सहमति के प्रयास में लगी हुई है। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवजीत कौर भी लगातार सेक्टर-24 स्थित आवास पर मौजूद हैं।

अजय और दुष्यंत चौटाला ने दी श्रद्धांजलि
जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को सेक्टर-24 स्थित आईएएस अमनीत पी कुमार के आवास पहुंचे और स्वर्गीय एडीजीपी वाई पूरण कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अमनीत पी कुमार से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां