Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

21 मार्च, 2026 07:48 PM

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग-2026 (आईपीएल 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। लीग का 19वां सीजन अपनी शुरुआत से पहले ही बड़े खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्या की वजह से चर्चा में है। आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में फिटनेस और अन्य कारणों से 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। इसमें 4 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई हैं। आइए देखते हैं कि कौन-कौन से विदेशी खिलाड़ी फिटनेस की समस्या की वजह से आईपीएल के 19वें सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) पूरी तरह फिट नहीं है। वह लीग के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। इस वजह से एसआरएच की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और रिकवरी की राह पर हैं। वह 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथे लीग मैच से पहले टीम से जुड़ सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) भी टीम के लिए शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें रोका गया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया) अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे।
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड) आईपीएल 2026 के शुरुआती 7 मैच नहीं खेल पाएंगे। वह अपनी पत्नी और हाल ही में जन्म लिए बच्चे के साथ समय बिताने के लिए स्वदेश में हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (श्रीलंका) सीजन के पहले दो सप्ताह के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के स्पिनर वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) भी चोटिल हैं। उनके शुरुआती मैचों में खेलने पर संशय है।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा (श्रीलंका) कंधे की चोट के कारण श्रीलंका में हैं। बोर्ड द्वारा फिटनेस कराए जाने और पास होने के बाद ही उन्हें आईपीएल से जुड़ने के लिए मंजूरी मिलेगी। शुरुआती मैचों से उनका बाहर रहना तय है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा (श्रीलंका) भी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की फिटनेस टेस्ट में पास होने के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे